फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Missing School van driver Half Burn Dead Body Found near highway in doiwala

देहरादून: हाईवे के पास मिला लापता स्कूल वैन चालक का अधजला शव, जेब में था सुसाइड नोट

Fri, 13 Dec 2019 10:09 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डोईवाला(देहरादून)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डोईवाला(देहरादून) Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 13 Dec 2019 10:09 AM IST
विज्ञापन
Missing School van driver Half Burn Dead Body Found near highway in doiwala
अधजली लाश - फोटो : अमर उजाला

स्कूली बच्चों की वैन चलाने वाले युवक की अधजली लाश बृहस्पतिवार को निर्माणाधीन लच्छीवाला भानियावाला हाईवे के पास मिली। युवक बुधवार शाम को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था।

विज्ञापन


पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है। युवक की जेब से मिली डायरी से मिले सुसाइड नोट के जरिए पुलिस हत्या और आत्महत्या के पहलुओं को खंगाल रही है।
विज्ञापन


कोतवाली पुलिस को बृहस्पतिवार की सुबह निर्माणाधीन लच्छीवाला भानियवाला हाईवे के पास एक अधजला शव पड़ा होने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान कराई तो युवक की शिनाख्त प्रदीप सिंह (28) पुत्र जगजीत सिंह निवासी बुल्लावाला मारखम ग्रांट के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाल राकेश गुसांई के अनुसार प्रदीप डोईवाला निवासी कुलदीप अग्रवाल की वैन से स्कूल बच्चों को लाने जाने का काम करता था। बीते बुधवार प्रदीप ने बच्चों को लाने ले जाने का काम किया।

परिजनों को फोन पर कुछ परेशानियां बताईं थीं

शाम को प्रदीप ने परिजनों को फोन पर कुछ परेशानियां बताईं। इसके अलावा वाहन स्वामी कुलदीप अग्रवाल को भी फोन करके परेशानी का जिक्र किया। कुलदीप ने उसे मिलने को कहा। इसके बाद देर रात तक प्रदीप के फोन पर घंटी जाती रही, लेकिन उसने उठाया नहीं।

देर रात परिजनों और वाहन स्वामी ने कोतवाली पहुंचकर प्रदीप के लापता होने की सूचना दी। पुलिस ने देर रात तक प्रदीप की तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। प्रदीप के शरीर का अधिकांश हिस्सा जल गया था।

कपड़े आदि से परिजनों ने प्रदीप की पहचान की। प्रदीप की जेब से मिली एक छोटी डायरी में सुसाइड नोट भी बरामद किया गया है। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम और पुलिस की फील्ड यूनिट ने भी जांच की।

इसके अलावा मौके पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अरुण मोहन जोशी, एसपी देहात प्रमेंद्र डोभाल, सीओ राकेश देवली भी पहुंचे और घटना के बाबत जायजा लिया। पूर्व ग्राम प्रधान परमिंदर सिंह ने बताया कि देर शाम सुसवा नदी पर प्रदीप का अंतिम संस्कार करा दिया गया। 

एसपी देहात प्रमेंद्र डोभाल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जलने से मौत होने की बात सामने आई है। पुलिस प्राप्त सुसाइड नोट का हस्तलेख मिलान भी कराएगी, ताकि किसी तरह की आशंका न रहे। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। फिर भी पुलिस तमाम पहलुओं की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed