फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Missing Indian Army Soldiers Rajendra Wife Admitted in Hospital in dehradun

कश्मीर से लापता जवान राजेंद्र की पत्नी की तबीयत बिगड़ी, एक महीने से कर रही पति का इंतजार

Tue, 11 Feb 2020 10:31 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 11 Feb 2020 10:31 AM IST
सार

  • एक महीने के बाद भी नहीं चला पाया कश्मीर में लापता हुए हवलदार राजेंद्र का पता

विज्ञापन
Missing Indian Army Soldiers Rajendra Wife Admitted in Hospital in dehradun
हवलदार राजेंद्र की पत्नी - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

कश्मीर में लापता हुए उत्तराखंड के जवान हवलदार राजेंद्र सिंह की पत्नी की तबीयत बिगड़ गई है। वह दो दिन से सैन्य अस्पताल में भर्ती हैं। वह एक महीने से भूखी-प्यासी पति का इंतजार कर रही हैं। 

विज्ञापन


सेना की 11वीं गढ़वाल राइफल्स में तैनात हवलदार राजेंद्र सिंह आठ जनवरी को कश्मीर में आए बर्फीले तूफान के दौरान लापता हो गए थे। तभी से उनके परिजन पल-पल उनकी कुशलता की सूचना का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन


राजेंद्र सिंह के बारे में कोई सूचना नहीं मिलने से उनका धैर्य भी जवाब देने लगा है। एक महीने से गुमसुम राजेंद्र सिंह की पत्नी राजेश्वरी देवी की तबीयत बिगड़ गई और उन्हें सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में बूढ़े सास, ससुर और बच्चों की देखभाल के लिए अब कोई नहीं है। आसपास के लोग ही परिवार का सहारा बने हुए हैं। सोमवार को उत्तराखंड रक्षा अभियान के संयोजक हरिकृष्ण किमोठी ने अन्य लोगों के साथ अस्पताल में जाकर राजेश्वरी देवी पत्नी का हालचाल पूछा और सरकार से परिवार की मदद की मांग की है। 

राजेंद्र सिंह के वेतन पर लगी रोक 

सेना ने राजेंद्र सिंह के वेतन पर रोक लगा दी है। सैन्य सूत्रों के अनुसार जवान के लापता होने के दिन से उसके जीवत या मृत होने का पता चलने तक वेतन पर रोक लगा दी जाती है। इससे राजेंद्र सिंह के परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।

बताया जा रहा है कि परिवार पर मकान का भी लोन है। सेवानिवृत्त सूबेदार मेजर तीरथ सिंह ने बताया कि नियमानुसार किसी भी लापता जवान का शव मिलने या सेना की ओर से उसे मिसिंग घोषित करने के बाद ही परिवार को पेंशन आदि का लाभ मिलेगा। हालांकि, जवान की पलटन इस दौरान परिवार की मदद कर सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed