फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Missing girl's body found in power house

कुल्हाल पावर हाउस के इंटक से बरामद हुआ लापता छात्रा का शव

Mon, 23 Sep 2019 01:06 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 23 Sep 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
Missing girl's body found in power house
विकासनगर। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत डाकपत्थर में तिकोना पार्क के पास से शक्ति नहर में लापता हुई छात्रा का शव छठे दिन कुल्हाल पावर हाउस के इंटक से बरामद कर लिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बीते 17 सितंबर को तिकोना पार्क के पास से नौवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक छात्रा ने घर वालों की किसी बात से नाराज होकर शक्ति नहर में छलांग लगा दी थी। वह मूल रूप से ग्राम सदवापुर थाना मानपुर जिला सीतापुर उत्तर प्रदेश यूपी की रहने वाली थी। वह डाकपत्थर में अपने माता के यहां रहकर पढ़ रही थी। छात्रा के लापता होने के बाद से ही पुलिस ने उसकी तलाश में शक्ति नहर में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया हुआ था। रविवार को कुल्हाल पावर हाउस में तैनात कर्मचारियों ने इंटक में एक शव फंसा हुआ था। जिसकी जानकारी उन्होंने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। जिसकी पहचान लापता छात्रा के रूप में हुई। एसएसआई गिरीश नेगी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed