फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Missing Child meet father after two years with kailash satyarthi

दो साल पहले खोए बच्चे को लेकर पहुंचे कैलाश सत्यार्थी, कलेजे के टुकड़े को देख छलके पिता के आंसू

Sat, 10 Mar 2018 07:44 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Sat, 10 Mar 2018 07:44 AM IST
विज्ञापन
Missing Child meet father after two years with kailash satyarthi
kailash satyarthi

नेाबेल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी जब दो साल से खोए हुए बच्चे को उसके पिता के सामने लेकर पहुंचे तो सबके आंसू छलक आए।

विज्ञापन


दो साल से बिछुड़े बेटे सोनू को सामने पाकर पिता सगीर की आंखों से आंसू आ गए। पिता सगीर ने बताया कि उसने तो उम्मीद ही छोड़ दी थी। सोशल मीडिया पर तस्वीरें आने के बाद उसकी पहचान हुई।
विज्ञापन


अपर जिलाधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र ने बताया कि सोनू अपने माता-पिता का नाम और पते की जानकारी नही दे पा रहा था जिससे दिक्कतें आ रही थी। बच्चे को कई बार लखनऊ व दिल्ली ले जाया गया था। लेकिन सफलता नही मिल पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सत्यार्थी ने कहा है कि बच्चों से उनका बचपन नही छीना जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि बच्चे मां की एक विशेष मूरत हैं और इनके बचपन का खास ख्याल रखा जाना चाहिए। बच्चों को उनके बचपन में ही जीने देना चाहिए। उन्होंने इस बात पर चिंता जताई कि तेजी से बदलते दौर में हम बच्चों का बचपन छीन रहे हैं।

Missing Child meet father after two years with kailash satyarthi
कैलाश सत्यार्थी

उत्तराखंड बाल संरक्षण आयोग की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने हरिद्वार पहुंचे नोबेल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी सरकार की ओर से संचालित बाल गृह पहुंचे। यहां उन्होंने साल 2016 में बिहार के कटिहार जिले से लापता बच्चे सोनू उर्फ सैनू को उसके पिता सगीर से मिलवाया।

सोनू लापता होने के बाद से ही जून 2016 से ही बाल संरक्षण गृह में था। चाइल्ड वेलफेयर कमीशन (सीडब्ल्यूसी) हरिद्वार के आदेश पर सोनू को कैलाश सत्यार्थी के साथ आए उसके पिता सगीर के सुपुर्द किया गया।

इस दौरान नोबेल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी बालगृह के बच्चों से भी रूबरू हुए। उनकी समस्याएं सुनी। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व डा. ललित नारायण मिश्रा, बालगृह अधीक्षक विजय दीक्षित आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed