{"_id":"61b58548310e15072d201f2a","slug":"miss-universe-2021-miss-universe-2021-urvashi-rautela-daughter-of-uttarakhand-will-judging-the-show","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिस यूनिवर्स 2021: कांटेस्ट को जज करेंगी उत्तराखंड की बेटी उर्वशी रौतेला, इजरायल में आज होगा आयोजन","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
मिस यूनिवर्स 2021: कांटेस्ट को जज करेंगी उत्तराखंड की बेटी उर्वशी रौतेला, इजरायल में आज होगा आयोजन
Sun, 12 Dec 2021 10:55 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sun, 12 Dec 2021 10:55 AM IST
सार
फिल्म-फैशन की दुनिया में बड़ा नाम कमा चुकी उत्तराखंड की उर्वशी रौतेला को मिस यूनिवर्स 2021 को जज करने के लिए आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन
उर्वशी रौतेला
- फोटो : instagram/urvashirautela
विस्तार
इजरायल में आज रविवार को आयोजित होने वाले मिस यूनिवर्स 2021 कांटेस्ट को उत्तराखंड की बेटी व बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला जज करेंगी। इस साल मिस यूनिवर्स कांटेस्ट जलवायु परिवर्तन, सामाजिक और वैश्विक चुनौतियों पर क्रेंद्रित है। उर्वशी का इतने बड़े मंच का हिस्सा बनने से उनके परिजनों व फैंस में खासा उत्साह है।
विज्ञापन
उर्वशी भी बेहद उत्साहित
फिल्म-फैशन की दुनिया में बड़ा नाम कमा चुकी उत्तराखंड की उर्वशी रौतेला को मिस यूनिवर्स 2021 को जज करने के लिए आमंत्रित किया गया है। आज इजरायल में होने वाले इस कांटेस्ट के लिए उर्वशी भी बेहद उत्साहित हैं। इस उपलब्धि पर मां मीरा रौतेला व परिजन बेटी पर गर्व महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन
उर्वशी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ वीडियो व फोटो भी साझा किए हैं। जिसमें उन्होंने अपनी खुशी जाहिर की है। उर्वशी ने लिखा है कि इजरायल में मिस यूनिवर्स 2021 पेजेंट का हिस्सा बनकर खुद को सम्मानित महसूस कर रही हूं। इस खबर के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें ढेर सारी बधाई मिल रही हैं।
विज्ञापन
इजरायल के पूर्व प्रधानमंत्री को भेंट की भगवत गीता
मिस यूनिवर्स 2021 कांटेस्ट को जज करने पहुंचीं अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने इजरायल के पूर्व प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से मुलाकात कर उन्हें भगवत गीता भेंट की। उर्वशी को पूर्व पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने अपने परिवार के साथ मिलने और बधाई देने के लिए आमंत्रित किया था। ऊर्वशी ने इस गौरवान्वित करने वाले क्षण को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया है, लेकिन बेंजामिन नेतन्याहू ने भी अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर इस वीडियो को साझा किया है।