फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   misdeed with teenager boy in rudrapur uttarakhand

उत्तराखंडः रुद्रपुर में युवक ने किशोर से किया कुकर्म, टीवी की आवाज बढ़ा कर दबाई चीखें

Fri, 15 Mar 2019 01:35 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 15 Mar 2019 01:35 PM IST
विज्ञापन
misdeed with teenager boy in rudrapur uttarakhand
प्रतीकात्मक तस्वीर

उत्तराखंड के रुद्रपुर में युवक द्वारा एक किशोर से कुकर्म करने की घटना सामने आई है। आरोप है कि सिडकुल चौकी क्षेत्र में रहने वाले युवक ने पड़ोस में रहने वाले किशोर को बहला फुसलाकर उसके साथ कुकर्म किया। किशोर के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 

विज्ञापन


पुलिस को सौंपी तहरीर में सिडकुल चौकी क्षेत्र में रहने वाले पीड़ित के परिजनों का कहना है कि गुरुवार शाम किशोर (15 साल) घर के बाहर खेल रहा था। इस दौरान पड़ोस में रहकर राज मिस्त्री का काम करने वाला रमा शंकर किशोर को बहला फुसलाकर अपने कमरे में ले गया और उसके साथ कुकर्म किया। 
विज्ञापन


किशोर के शोर मचाने पर रमाशंकर ने टीवी की आवाज बढ़ा दी। रात को घर पहुंचने पर बच्चे ने परिजनों को पूरी घटना बताई। इस पर परिजनों ने पुलिस को आरोपी के खिलाफ तहरीर सौंपी। सिडकुल चौकी प्रभारी केजी मठपाल ने बताया कि आरोपी रमा शंकर को उसके घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हथियारों के बल पर युवती से सामूहिक दुष्कर्म

वहीं मंगलौर हथियारों के बल पर युवती से सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। घटना पिछले साल की है, लेकिन पुलिस की ओर से कार्रवाई नहीं होने पर पीड़िता ने कोर्ट की शरण ली थी। अब कोर्ट के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने पीड़िता के सगे रिश्तेदार समेत दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।


नगर की एक युवती ने न्यायालय को प्रार्थनापत्र देकर बताया था कि पिछले साल उसका मौसा घर आया था। मौसी की तबीयत खराब होने का बहाना बनाकर वह उसे अपने साथ ले गया। आरोप है कि वह युवती को अपने घर न ले जाकर किसी दूसरे गांव में एक व्यक्ति के घर ले गया। वहां हथियारों के बल पर दो दिन तक दोनों ने युवती के साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। आरोपियों ने उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली थी। किसी से घटना का जिक्र करने पर जान से मारने की धमकी देकर मौसा उसे अपने घर ले गया। यहां युवती ने अपनी मौसी को पूरी बात बता दी। बाद में युवती ने पुलिस को तहरीर दी, लेकिन आरोप है कि पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद वह न्यायालय की शरण में चली गई। युवती के प्रार्थनापत्र पर न्यायालय ने मंगलौर पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रदीप चौहान का कहना है कि केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed