फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Miscreants sprinkle red chilli and Looted From Electricity corporation officer 

रुड़की: ऊर्जा निगम कर्मचारी से दिनदहाड़े लूट, आंखों में मिर्च डालकर फरार हुए बदमाश

Tue, 27 Nov 2018 08:39 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, झबरेड़ा
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, झबरेड़ा Updated Tue, 27 Nov 2018 08:39 AM IST
विज्ञापन
Miscreants sprinkle red chilli and Looted From Electricity corporation officer 
पुलिस - फोटो : अमर उजाला

बेखौफ बदमाशों ने दुस्साहस दिखाते हुए हथियारों के बल पर ऊर्जा निगम के कर्मचारी से दिनदहाड़े डेढ़ लाख रुपये की नकदी लूट ली और आंखों में मिर्च पाउडर झोंककर आसानी से फरार हो गए।

विज्ञापन


दिनदहाड़े लूट की सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया। आननफानन में पुलिस ने बदमाशों की तलाश में कांबिंग की, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। ऊर्जा निगम के जेई ने झबरेड़ा थाने में लूट की तहरीर दी है। पुलिस बाइक सवार चारों बदमाशों की तलाश में जुटी है। वारदात शाम करीब तीन बजे की बताई जा रही है।
विज्ञापन


झबरेड़ा में ऊर्जा निगम के सब स्टेशन पर उपभोक्ताओं के बिल जमा किए जाते हैं। यहां तैनात कर्मचारी अनुज शर्मा रोजाना की तरह सोमवार को भी उपभोक्ता के बिल जमा कर रहे थे। तीन बजे तक बिल जमा करने के बाद वह डेढ़ लाख की रकम जमा करने रुड़की मुख्य कार्यालय के लिए बाइक से निकले थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जैसे ही वह कस्बे से करीब एक किमी की दूरी पर पहुंचे तो पीछे से दो बाइक पर सवार चार नकाबपोश बदमाशों ने उनकी बाइक दोनों तरफ से घेर ली। इसके बाद पिस्टल दिखाते हुए उनकी बाइक रोकी और रुपयों से भरा थैला छीन लिया।

लूट के बाद बदमाश उनकी आंखों में मिर्ची पाउडर डालकर मंगलौर की ओर फरार हो गए। अनुज ने किसी तरह लूट की सूचना मोबाइल से जेई संदीप कुमार को दी। इसके बाद जेई ने पुलिस को सूचना दी।

आननफानन में पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचा और जानकारी ली। पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने के लिए क्षेत्र में कांबिंग की, लेकिन बाइक सवार बदमाशों का पता नहीं चला। वहीं, जेई संदीप कुमार ने अनुज शर्मा के साथ झबरेड़ा थाने पहुंचकर लूट की तहरीर दी। एसओ प्रदीप मिश्रा ने बताया कि केस दर्ज करने की तैयारी की जा रही है।

48 घंटे में लूट की चार वारदात 

झबरेड़ा थाना क्षेत्र में बदमाशों ने 48 घंटे के भीतर लूट की चार वारदात को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दी है। इसके बावजूद पुलिस अभी तक न ही बदमाशों तक पहुंच पाई है और न ही यह पता लगा पाई है कि बदमाश कहां भूमिगत हो गए। वहीं, लूट की ताबड़तोड़ वारदात से लोगों में दहशत का माहौल बनता जा रहा है। खाकी के सामने भी अपना इकबाल कायम रखना बड़ी चुनौती है।  

...तो रेकी कर वारदात को दिया अंजाम
बदमाशों ने जिस अंदाज में ऊर्जा निगम के कर्मचारी से डेढ़ लाख की लूट की वारदात को दिनदहाड़े अंजाम दिया है, उससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि उन्होंने घटना से पहले रेकी की होगी। बदमाशों को यह भी पता था कि रोजाना की तरह अनुज शर्मा ठीक तीन बजे बिजली बिल की रकम अकेले ही रुड़की ले जाते हैं। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि घटना में किसी परिचित का हाथ तो नहीं है, जिसने बदमाशों को पूरी जानकारी दी है। एसओ प्रदीप मिश्रा ने बताया कि इस एंगल से जांच के साथ ही बदमाशों की तलाश की जा रही है। 

कोल्हुओं पर लूट मामले में लखनौता चौकी प्रभारी समेत तीन सिपाही निलंबित 

झबरेड़ा में एक ही रात में तीन कोल्हुओं पर हुई लूटपाट के मामले में एसएसपी रिधिम अग्रवाल ने लखनौता चौकी इंचार्ज समेत तीन सिपाहियों को लापरवाही बरतने पर सस्पेंड कर दिया है। एसएसपी की ओर से की गई कार्रवाई से महकमे में हड़कंप मचा है।

उधर सोमवार देर रात झबरेड़ा मंगलौर मार्ग पर स्थित कय्यूम के गन्ना कोल्हू पर तीन से चार नकाबपोश बदमाश आ धमके। हालांकि इससे पहले वे लूटपाट करते, कई ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और उन्हें खदेड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की कांबिंग की लेकिन उनका कुछ पता नहीं लगा। 

बता दें कि झबरेड़ा में शनिवार की रात करीब 12 बजे गुरुकुल नारसन मार्ग पर बदमाशों ने हथियारों के बल पर तीन कोल्हुओं पर जमकर कहर बरपाते हुए लूटपाट करते हुए मजदूरों से मारपीट की थी। इतना ही नहीं बदमाश जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए थे।

 

एक ही रात में तीन कोल्हूओं पर लूटपाट होने के मामले को एसएसपी रिधिम अग्रवाल गंभीरता से लिया। साथ ही लखनोता चौकी इंचार्ज से रात में गश्त की जानकारी ली। बताया जा रहा है कि चौकी इंचार्ज और सिपाहियों ने एसएसपी को गुमराह करते हुए गश्त करने और मौके पर जाने को लेकर गलत जानकारी दी। इसपर एसएसपी ने सोमवार की देर शाम लखनोता चौकी इंचार्ज रणवीर सिंह समेत सिपाही हरेंद्र, विद्याशरण, प्रकाश को सस्पेंड कर दिया है।

एसएसपी के पीआरओ अनिरुद्ध व्यास ने बताया कि एसएसपी की ओर से यह कार्रवाई की गई है। उधर, बताया जा रहा है कि लूट के मामले में एसएसपी की ओर जल्द ही और बड़ी कार्रवाई की जा सकती है और पर भी गाज गिर सकती है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed