{"_id":"648e11e7597df99d00076a8b","slug":"miscreants-snatched-purse-from-woman-riding-scooty-vikas-nagar-news-c-39-1-vkn1001-1650-2023-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: बदमाशों ने स्कूटी सवार महिला से छीना पर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: बदमाशों ने स्कूटी सवार महिला से छीना पर्स
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बीते शुक्रवार की रात बाइक सवार दो बदमाशों ने बसंतपुर के निकट स्कूटी सवार महिला का पर्स छीनकर फरार हो गए। पुलिस बदमाशों का पता लगाने में जुट गई है।
नगर पालिका वार्ड-एक बसंतपुर निवासी सागर राणा ने बताया कि बीती शुक्रवार को उनकी साली शिक्षा क्षेत्री और भाभी ईशा राणा खरीदारी करने बाजार गए गई थी। रात करीब साढ़े नौ बजे दोनों स्कूटी पर सवार होकर घर लौट रहे थे। स्कूटी ईशा राणा चला रही थी, जबकि शिक्षा क्षेत्री पीछे बैठी हुई थी। उनकी गोद में छह माह का बच्चा भी था। इस दौरान बाइक पर पीछे से आए दो बदमाशों ने शिक्षा क्षेत्री के कंधा में लटका बैग झपटा मार कर छीन लिया। इससे पहले कि महिलाएं कुछ समझ पाती बाइक सवार बदमाश वहां से फरार हो गए।
दोनों महिलाओं ने बाइक सवार बदमाशों का काफी दूर तक पीछा भी किया, लेकिन वे फरार होने में सफल रहे। महिलाओं ने बताया कि दोनों बदमाशों का मुंह कपड़े से ढका हुआ था। शिक्षा क्षेत्री ने बताया कि बैग में करीब 4-5 हजार रुपये, मोबाइल, एटीएम, आधार कार्ड और अन्य जरूरी दस्तावेज थे। वह देहरादून में रहती हैं। रिश्तेदारी में अपने जीजा सागर राणा के यहां आई हुई थीं। कोतवाली प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि अभी तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। मामले की जांच की जा रही है।