फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   minor girl physically molest in kotdwar

पड़ोस की दुकान में सामान लेने गई थी नाबालिग, दुकानदार ने कर दी शर्मनाक हरकत

Tue, 26 Mar 2019 03:03 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटद्वार Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 26 Mar 2019 03:03 PM IST
विज्ञापन
minor girl physically molest in kotdwar
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Graphics

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के कोटद्वार में नाबालिग से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। घटना आज सुबह लगभग आठ बजे की है। यहां एक दुकान में नाबालिग सामान लेने गई थी। इस दौरान दुकानदार लड़की से छेड़छाड़ करने लगा।

विज्ञापन


इसकी शिकायत लड़की ने अपने परिजनों से की। परिजनों ने कोतवाली पुलिस को पूरा घटनाक्रम बताते हुए दुकानदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं पुलिस ने आरोपी दुकानदार को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


कोटद्वार कोतवाली प्रभारी मनोज रतूड़ी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी दुकानदार विजय कंडारी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रुड़की के एक गांव में दबंगों ने घर में घुसकर युवती से की छेड़छाड़

रुड़की के एक गांव में दबंगों ने घर में घुसकर युवती से छेड़छाड़ की। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की गई। आरोपियों ने युवती को घर से बाहर निकालकर सरेराह पिटाई की।

ग्रामीणों के विरोध करने पर आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़िता ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने आरोपियों के घर पर दबिश दी, लेकिन आरोपी नहीं मिले। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र की एक युवती ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि सोमवार को उसके सभी परिवारवाले खेत पर काम करने गए थे।

दो युवक जबरन घर में घुस आए

जबकि वह घर पर अकेली थी। इस बीच गांव के दो युवक जबरन घर में घुस आए और छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट की। दोनों उसे जबरन घर से बाहर खींचकर ले आए और सरेहाह मारपीट की।

शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। आरोप है कि ग्रामीणों ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन दोनों युवकों ने उन्हें भी धमकाया। ग्रामीणों के विरोध करने पर आरोपी मारपीट कर फरार हो गए। पीड़िता ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की। एसएसआई रणजीत तोमर ने बताया कि गांव में पुलिस भेजी गई थी, लेकिन आरोपी घर से फरार चल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed