रिश्ते के चाचा ने मासूम के साथ की हैवानियत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार के खानपुर क्षेत्र स्थित एक गांव में रविवार देर शाम रिश्ते के चाचा ने नौ साल की भतीजी से दुराचार किया। शोर शराबा सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने आरोपी की धुन दिया। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। मेडिकल जांच में मासूम बच्ची के साथ दुराचार की पुष्टि हो गई है।
खानपुर थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति की नौ वर्षीय मासूम बच्ची रविवार को घर पर अकेली थी। बच्ची के माता-पिता गांव से बाहर मजदूरी करने गए हुए थे। शाम के समय मासूम बच्ची आंगन में खेल रही थी।
इसी दौरान गांव का मिथुन पुत्र राम सिंह मासूम बच्ची के पास पहुंच गया। वह बच्ची को बहला फुसलाकर अंदर ले गया और दुराचार कर लिया। बच्ची के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और नग्न अवस्था मे पड़ी मासूम को चादर में लपेट लिया। इसके बाद आरोपी की धुनाई शुरू कर दी।
बच्ची के मेडिकल में हुई दुराचार की पुष्टि
सूचना पर गोवर्धनपुर पुलिस चौकी प्रभारी प्रमोद मंडार टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने आरोपी युवक को हिरासत में लिया। मासूम बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई न होते देख मासूम बच्ची के परिजन और ग्रामीण गोवर्धनपुर चौकी पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया।
बाद में मौके पर पहुंचे खानपुर थानाध्यक्ष अमरचन्द शर्मा ने आरोपी के खिलाफ बच्ची के पिता की तहरीर पर दुराचार का मुकदमा दर्ज किया। इसके बाद जाकर ग्रामीण शांत हुए। खानपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि मासूम बच्ची के मेडिकल में दुराचार की पुष्टि हो गई है। पुलिस ने आरोपी युवक मिथुन के खिलाफ दुराचार का मुकदमा दर्ज करने के साथ उसे जेल भेज दिया है।
छुटभैयों को लगाई लताड़
गांव में मासूम बच्ची से दुराचार की घटना के बाद कुछ क्षेत्रीय छुटभैया नेता चौकी पहुंचे और मामले को रफा दफा करने के लिए दबाव बनाने लगे। इस पर खानपुर थानाध्यक्ष ने छुटभैयों को लताड़ लगाई। साथ ही आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेजने के निर्देश दिए।