फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Minor Girl Marriage with 40 years old man she told to DM In janta darbar

जनता दरबार में डीएम के सामने किशोरी बोली, ‘आठ साल की उम्र में 40 वर्ष के युवक से करा दी मेरी शादी’

Mon, 01 Oct 2018 10:29 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Mon, 01 Oct 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
Minor Girl Marriage with 40 years old man she told to DM In janta darbar
child marriage

‘महज आठ साल की उम्र में मेरी शादी 40 वर्ष के युवक से करा दी गई और अब परिवार वाले ससुराल जाकर रहने का दबाव बना रहे हैं। साहब...! मुझे इंसाफ चाहिए। सोमवार को जनता दरबार पहुंची एक किशोरी की यह गुहार सुनकर जिलाधिकारी सन्न रह गए।

विज्ञापन


किशोरी की पूरी समस्या सुनने के बाद जिलाधिकारी ने पुलिस को मामले की जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं। उन्होंने किशोरी को इंसाफ का भरोसा दिलाने के साथ ही हरसंभव मदद का आश्वासन भी दिया।
विज्ञापन


सोमवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित जनता मिलन में मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से पहुंची 15 वर्षीय किशोरी ने जिलाधिकारी दीपक रावत के सामने अपनी पीड़ा रखकर न्याय की गुहार लगाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोबारा ससुराल में जाकर रहने का दबाव बनाया जा रहा

किशोरी ने कहा कि परिजनों ने आठ साल की उम्र में ही उसकी शादी हरियाणा निवासी 40 वर्षीय युवक से करा दी। कुछ साल ससुराल में रहने के बाद अब वह मायके में आकर रह रही है।

किशोरी ने जिलाधिकारी को बताया कि उस पर दोबारा ससुराल में जाकर रहने का दबाव बनाया जा रहा है। ससुरालवालों के साथ माता-पिता भी इस बात के लिए रोज उसको प्रताड़ित करते हैं। ऐसे में वह बहुत परेशान है।

बाल विवाह का जिक्र सुनकर जिलाधिकारी दीपक रावत और जनता मिलन में मौजूद अन्य अधिकारी भौचक्के रह गए। जिलाधिकारी ने मंगलौर पुलिस को तत्काल मामले की जांच कर कार्रवाई करने के आदेश दिए।

परिजनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी

जिलाधिकारी दीपक रावत ने बताया कि इस बात की जांच कराई जा रही है कि क्या वास्तव में किशोरी का बाल विवाह कराया गया था। अगर ऐसा है तो परिजनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


उधर, मंगलौर के कोतवाल गिरीश शर्मा का कहना है कि किशोरी पहले कोतवाली भी आ चुकी है। मामले की पहले भी जांच कराई गई, लेकिन बाल विवाह का पुख्ता प्रमाण फिलहाल नहीं मिल पाया है।

इसके अलावा एक बार किशोरी के ससुराल और मायके दोनों पक्षों के लोगों को बुलाकर पूछताछ भी की जा चुकी है। अब जिलाधिकारी के आदेश पर फिर से जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed