फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Minor Girl marriage with 34 years old youth police caught all accused

34 साल के लड़के से करने चले थे नाबालिग बेटी की शादी, लेकिन हुआ कुछ ऐसा कि पड़ गए लेने के देने

Sun, 24 Feb 2019 10:15 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क/अमर उजाला, अल्मोड़ा
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, अल्मोड़ा Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 24 Feb 2019 10:15 AM IST
विज्ञापन
Minor Girl marriage with 34 years old youth police caught all accused

पुलिस ने साढ़े बारह साल की नाबालिग लड़की को लेकर चितई स्थित ग्वल देवता मंदिर में मुरादाबाद से शादी कराने पहुंचे 34 साल के दूल्हे, शादी तय कराने वाले बिचौलिये और दोनों पक्षों के कई लोगों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


एसएसपी पीएन मीणा ने बताया कि पैसे के लेन-देन के जरिये नाबालिग की शादी तय करने की पुष्टि होने पर दूल्हे, लड़की के पिता और दो बिचौलियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक शुक्रवार सुबह कुछ लोग एक नाबालिग लड़की को लेकर चितई स्थित ग्वल देवता मंदिर में शादी कराने पहुंचे। मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने नियमानुसार दूल्हे और दुल्हन का आधार कार्ड मांगा तो शादी कराने पहुंचे लोग लड़की का आधार कार्ड उपलब्ध नहीं करा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

शक होने पर किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। कुछ ही देर में चाइल्ड हेल्प लाइन के साथ ही महिला थानाध्यक्ष श्वेता नेगी, एनटीडी चौकी प्रभारी पुनीता बलौदी के नेतृत्व में पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई और पुलिस ने दूल्हे सहित दोनों पक्षों के कई लोगों को हिरासत में ले लिया।

एनटीडी स्थित महिला थाने में उनसे पूछताछ की गई। दोनों पक्षों के लोग आरोपों से मुकरने लगे। जांच के बाद पुलिस ने दूल्हा वीर सिंह (34) पुत्र स्व. जय सिंह निवासी रुस्तमपुर मुरादाबाद, दुल्हन के पिता और बिचौलिये प्रेम राम पुत्र मुशराम निवासी करासीबूंगा काफलीगैर (बागेश्वर) और जयवीर पुत्र राम रतन निवासी चांदपुर बिजनौर के खिलाफ आईपीसी की धारा 370 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। महिला थानाध्यक्ष श्वेता नेगी ने बताया कि चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उन्हें शनिवार को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा।  

2017 में भी ऐसे ही मामले में आधा दर्जन गए थे जेल 
एक मार्च 2017 को भी बिचौलियों के माध्यम से पनुवानौला के खोला गांव निवासी करीब 14 साल की नाबालिग के साथ यूपी के गोंडा निवासी 37 साल के व्यक्ति के साथ शादी करा दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने कथित दूल्हा सहित दोनों पक्षों के आधा दर्जन लोगों को जेल भेज दिया था।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed