फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   minor girl found in bad condition at ragman house

यहां कबाड़ी के घर इस हालत में मिली मासूम, लोगों ने किया बवाल, चार वाहनों को लगाई आग

Sun, 04 Mar 2018 03:05 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उत्तरकाशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उत्तरकाशी Updated Sun, 04 Mar 2018 03:05 PM IST
विज्ञापन
minor girl found in bad condition at ragman house
नाबालिग के अपहरण के बाद स्थानीय लोगों ने आग के हवाले किया सामान। - फोटो : amar ujala

होली के दिन लापता हुई नाबालिग को कबाड़ी के घर ऐसी हालत में देख लोगों को पारा चढ़ गया। गुस्साए लोगों ने जमकर तोड़फोड़ करने के साथ चार वाहनों को आग लगा दी। हालत देखते हुए पुलिस बल और पीएससी तैनात करनी पड़ी।

विज्ञापन


बीते बृहस्पतिवार को लापता हुई नाबालिग करीब बीस घंटे बाद होली के दिन एक कबाड़ी के घर रस्सी से बंधी मिली। लड़की को कैद से छुड़ाकर स्थानीय लोगों ने नगर में जमकर बवाल किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने कबाड़ी के घर में तोड़फोड़ करने के साथ ही चार वाहनों को आग लगा दी।
विज्ञापन


सांप्रदायिक हिंसा के हालात को देखते हुए यहां अतिरिक्त पुलिस बल और पीएससी तैनात करनी पड़ी। डीएम एवं एसपी के मौके पर पहुंचने व आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही मामला शांत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

Trending Videos

कमरे से सुनाई दी जब बचाओ-बचाओ की आवाज

minor girl found in bad condition at ragman house
नाबालिग के अपहरण करने पर पुलिस चौकी में हंगामा करते गुस्साए लोग। - फोटो : amar ujala

बृहस्पतिवार शाम को नौ वर्षीय बच्ची घर का कुछ सामान लेने के लिए पास की दुकान पर गई थी। उसके नहीं लौटने पर परिजनों ने देर शाम नौगांव पुलिस चौकी में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। शुक्रवार को होली वाले दिन होली खेल रहे बच्चों को सुबह करीब साढ़े दस बजे कबाड़ का कारोबार करने वाले मोहम्मद अनस के कमरे से बचाओ-बचाओ की आवाज सुनाई दी।

तब स्थानीय लोगों ने दरवाजा खोलकर देखा तो लापता बच्ची बाथरूम में रस्सी से बंधी मिली। इससे लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। लड़की को कैद से आजाद कराने के बाद लोगों ने कबाड़ी के घर के सामान पर आग लगा दी। यहां से जुलूस की शक्ल में निकली भीड़ ने समुदाय विशेष के ठिकानों को निशाना बनाकर जमकर तोड़फोड़ और आगजनी की।

भीड़ ने दो बाइक व दो कारों को आग लगा दी। मौके पर पहुंचे दमकल वाहन को भी आग नहीं बुझाने दी। मामला शांत कराने पहुंचे पुलिस उपाधीक्षक को भी जनाक्रोश के चलते बैरंग लौटने को मजबूर हुए। इस दौरान लोगों ने चौकी का घेराव कर अपहरणकर्ता की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।

 

मामले को सांप्रदायिक रंग लेते देख यहां तत्काल अतिरिक्त

minor girl found in bad condition at ragman house
नौगांव में नाबालिग के अपहरण के बाद कबाड़ी के दुकान का सामान फेंकते स्थानीय लोग। - फोटो : amar ujala

पुलिस बल और पीएसी के जवान तैनात कर दिए गए। इसके बावजूद लोगों का गुस्सा नहीं थमा। शाम करीब चार बजे डीएम डा. आशीष चौहान एवं एसपी ददनपाल ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाया। अपहरण के आरोप में दो युवकों की गिरफ्तारी के बाद ही लोगों का गुस्सा शांत हुआ। हालांकि अब भी यहां माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है।

बलात्कार की नीयत से अपहरण अपहरणकर्ताओं की कैद से छुड़ाई गई नाबालिग की गर्दन पर रस्सी के गहरे निशान पड़े हैं। आशंका जताई जा रही है कि बलात्कार की नियत से बच्ची का अपहरण किया गया। हालांकि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगांव एवं जिला अस्पताल में करायी गई मेडिकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है।

बता दें कि अपहरणकर्ता 19 वर्षीय मोहम्मद अनस के खिलाफ पहले भी थाना डाकपत्थर में बलात्कार का मुकदमा दर्ज है। बच्ची के बयान के अनुसार अपहरणकर्ता ने उसे बाथरूम में रस्सी से बांध कर चिल्लाने पर जान से मारने की धमकी दी थी। होली के दिन जब घर पर कोई नहीं था, तभी वह बाथरूम के रोशनदान से आवाज लगाकर लोगों को मदद के लिए बुला पायी।

जेल भेजे गए अपहरणकर्ता

minor girl found in bad condition at ragman house
नौगांव में नाबालिग के अपहरण के बाद स्थानीय लोगों ने आग के हवाले किया सामान। - फोटो : amar ujala

थानाध्यक्ष पुरोला बीएस चौहान ने बताया कि लड़की के पिता की तहरीर पर मुख्य आरोपी 19 वर्षीय मोहम्मद अनस निवासी जीवनगढ़ विकासनगर और उसके साथी सहारनपुर निवासी काला को गिरफ्तार कर लिया गया है। इनके खिलाफ आईपीसी की धारा 366, 307 तथा पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में नई टिहरी जेल भेज दिया गया है।

मारपीट में दो गंभीर घायल, मुकदमा दर्ज
नाबालिग के अपहरण मामले में हुए बवाल के दौरान क्षेत्र के कुछ लोग आपस में भिड़ गए। प्रदर्शनकारियों ने जब पेट्रोल पंप के निकट एक वर्कशॉप के बाहर रखे सामान में आग लगाने की कोशिश की, तो मुंगरा गांव के कुछ लोगों ने उनकी डंडों से पिटाई कर दी। घटना में अंकित और चतर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।

सर पर गंभीर चोट होने से डाक्टरों ने उन्हें देहरादून रेफर कर दिया। मामले में डीएम के आदेश पर पुलिस ने मुंगरा गांव के सुमित, अमित, धीरेंद्र, ईशू, गुड्डू एवं प्रदीप के खिलाफ भादंसं की धारा 307, 324 एवं 145 में मुकदमा दर्ज कर लिया है, जबकि मुंगरा के इन लोगों की ओर से नितिन रमोला, अजब सिंह, दीपक नौटियाल एवं केदार सिंह रावत समेत दो सौ अज्ञात लोगों के खिलाफ भादंसं की धारा 147, 148, 427 व 436 के तहत रिपोर्ट दर्ज करायी गई है। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।
 

बाहरी लोगों से खाली कराएं दुकानें

minor girl found in bad condition at ragman house
नौगांव में कबाड़ की दुकान से समान फेंकते स्थानीय लोग। - फोटो : amar ujala
नगर में तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए व्यापार मंडल की बैठक बुलाई गई। व्यापार मंडल अध्यक्ष जगदीश असवाल ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि क्षेत्र में अपहरण का यह पहला मामला है। इससे लोग डरे सहमे हैं। बैठक में सभी भवन स्वामियों से दूसरे समुदाय के लोगों को किराए पर दी गई दुकानें खाली कराने का अनुरोध किया गया। ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed