{"_id":"5995c4124f1c1b5a618b456e","slug":"minor-girl-dies-due-to-swine-flu-in-dehradun","type":"story","status":"publish","title_hn":" देहरादून: स्वाइन फ्लू से चार साल की बच्ची की मौत, दो और मरीजों की जान को खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून: स्वाइन फ्लू से चार साल की बच्ची की मौत, दो और मरीजों की जान को खतरा
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 17 Aug 2017 09:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुवार को स्वाइन फ्लू से एक और मासूम की मौत की पुष्टि हुई है। उत्तरकाशी की रहने वाली जाह्नवी (4) को एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था। इसके अलावा दो अन्य मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
मैक्स अस्पताल में भर्ती रायपुर देहरादून निवासी कृष्ण (32) में स्वाइन फ्लू के लक्षण मिलने के बाद जांच के लिए रिपोर्ट एनसीडीसी दिल्ली भेजी गई थी। रिपोर्ट में उनमें स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
इसके अलावा दून निवासी कृष्णा (9) में भी स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। ऐसेस में अब दून में स्वाइन फ्लू के मरीजों की संख्या बढ़कर 75 हो गई है। बता दें स्वाइन फ्लू से अब तक 14 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें नौ देहरादून, एक उत्तर प्रदेश, एक हरिद्वार, एक उत्तरकाशी एवं दो मरीज पौड़ी जनपद के हैं।
विज्ञापन