{"_id":"599ef2484f1c1b1a058b465a","slug":"minor-girl-choti-cutting-in-kotdwar","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोते समय कटी लड़की की चोटी, लेकिन उसके साथ हुआ कुछ अलग, जानिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोते समय कटी लड़की की चोटी, लेकिन उसके साथ हुआ कुछ अलग, जानिए
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार
Updated Thu, 24 Aug 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाबर के सत्तीचौड़ गांव में रहस्मय परिस्थितियों में एक 11 साल की बालिका ने सोते समय उसकी चोटी कटने का दावा किया है। इस दौरान उसकी चोटी तो कटी, लेकिन उसके साथ कुछ अलग हुआ। आगे जानिए क्या हुआ उसके साथ।
विज्ञापन
लड़की की चोटी कटने से गांव में चोटी कटने की घटना से ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है। नेपाली मूल का शेर बहादुर सत्तीचौड़ में अपने परिवार के साथ रहता है। वह वहां एक स्थानीय व्यक्ति के पोल्ट्री फार्म की देखरेख का कार्य करता है।
विज्ञापन
बुधवार को खाना खाने के बाद उसकी 11 साल की पुत्री रष्मि अपनी भाभी और अन्य भाई-बहनों के साथ कमरा बंद करके सो गई थी। शेर बहादुर और उसकी पत्नी बगल के कमरे में सो रहे थे। रात करीब बारह बजे रष्मि को ऐसा लगा कि कोई उसकी चोटी खींच रहा है।
विज्ञापन
काफी देर तक जब उसकी चोटी खिंची तो वह चीखकर उठ बैठी और अपनी भाभी को उठाने लगी। उसकी भाभी ने उठकर लाइट जलाई तो नजारा देखकर उसके होश उड़ गए। रष्मि की बगल में उसकी चोटी कटी हुई पड़ी थी। रश्मि रोने लगी तो उसके माता-पिता भी जाग गए। घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है।