फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   minor boy drown in river

दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया नौंवी का छात्र, नदी में कूदा

Sun, 09 Jul 2017 02:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा (चंपावत)
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा (चंपावत) Updated Sun, 09 Jul 2017 02:22 PM IST
विज्ञापन
 minor boy drown in river
drown

साथियों के साथ पिकनिक मनाने गए एक छात्र की हुड्डी नदी में नहाते समय डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक केवि क्रमांक एक का 9वीं कक्षा का छात्र था।

विज्ञापन


अंबेडकर ग्राम फागपुर निवासी कमलेश (14) पुत्र हयातराम शनिवार को अपने साथियों के साथ हुड्डी नदी तट पर पिकनिक मनाने गया था। अचानक वह हुड्डी नदी में स्नान करने चला गया और डूब गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश की।
विज्ञापन


काफी मशक्कत के बाद पुलिस और स्थानीय तैराकों ने शव को तलाश लिया। फागपुर निवासी मदन सिंह सावंत, पुलिस तैराक विनोद सेमवाल और प्रताप गड़िया ने शव को बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष राजेश पांडेय ने बताया कि पंचनामे के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए टनकपुर भेज दिया गया है। बताया कि मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चल पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed