नैनीताल: पेड़ से लटका मिला नाबालिग का शव, नवजात बच्ची के पिता होने का था आरोपी
- परिजनों का आरोप, बेटे ने नहीं की है खुदकुशी, नाबालिग दोस्त ने की है हत्या
- बृहस्पतिवार शाम से था लापता, शुक्रवार दोपहर दोस्तों ने दी परिजनों को सूचना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नैनीताल में फरवरी में नगर के स्टाफ हाउस क्षेत्र में नाले में पड़ी नवजात बच्ची के कथित नाबालिग पिता का शव संदिग्ध अवस्था में क्षेत्र के समीपवर्ती जंगल में एक पेड़ पर लटकता हुआ मिला।
परिजनों ने किशोर के दोस्त पर हत्या का आरोप लगाया है। हालांकि, पुलिस ने इसे प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला बताया है। पुलिस के अनुसार युवती को गर्भवती करने के मामले में नाबालिग फिलहाल जमानत पर था और अवसाद में था। शुक्रवार अपराह्न करीब चार बजे मल्लीताल कोतवाली पुलिस को क्षेत्रवासियों ने सूचना दी कि स्टाफ हाउस के सटे जंगल में एक युवक का शव लटका हुआ है।
सूचना मिलते ही कोतवाल अशोक कुमार सिंह अन्य पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस के पहुंचने से पहले ही युवक के साथियों ने शव को फांसी के फंदे से नीचे उतार लिया था। बताया जाता है कि यह नाबालिग बृहस्पतिवार शाम को अचानक घर से लापता हो गया था। तब से परिजन और साथी उसकी तलाश में जुटे हुए थे। शुक्रवार दोपहर दोस्तों ने किशोर का शव जंगल में बांज के पेड़ पर रस्सी से लटका हुआ दिखाई दिया तो सूचना परिजनों और पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भर शव को पोर्स्टमाटम के लिए भेज दिया। साथ ही पुलिस मामले की जांच में जुट चुकी है।
बेटे की हुई है हत्या
किशोर के पिता का कहना है कि ‘मेरे बेटे ने फांसी नहीं लगाई है, बल्कि उसकी हत्या हुई है।’ उन्होंने किशोर के दोस्त पर हत्या का आरोप लगाया है।
यह था मामला
बीते फरवरी माह में सुबह एक नवजात बच्ची नग्नावस्था में नाले में पड़ी हुई मिली थी। कड़ाके की ठंड में बच्ची को बिना कपड़ों के देख राहगीरों का भी दिल पसीज गया था। लोगों ने बच्ची को देखा तो तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बच्ची को देखा तो उसकी सांसे चल रही थी। पुलिस ने बच्ची को बीडी पांडे अस्पताल में भर्ती कराया। हल्द्वानी स्थित सुशीला तिवारी अस्पताल में बच्ची का इलाज चला। वर्तमान में बच्ची अल्मोड़ा स्थित शिशु सदन में है। किशोर मामले में आरोपी था और इस समय जमानत में चल रहा था।
नाबालिग का शव मिलने की सूचना के बाद से पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रथम दृष्टया मामला खुदकुशी का प्रतित हो रहा है। लेकिन हम पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- अशोक कुमार सिंह, प्रभार निरीक्षक मल्लीताल पुलिस