दोस्त को पीटने के बाद पिता की डांट के डर से बच्चे ने उठाया खौफनाक कदम, सदमे में पूरा परिवार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने दोस्त को पीटने के बाद घर आकर बच्चा सहम गया। पिता की डांट के डर से बच्चे ने खौफनाक कदम उठा लिया। इसके बाद से पूरा परिवार सदमे में है। दोस्त को पीटने की शिकायत पिता से कर दिए जाने से डरे एक किशोर ने अपने घर में फांसी लगा ली।
काफी देर तक जब किशोर ने कमरा नहीं खोला तो परिजनों ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन दरवाजा नहीं खुला। परिजनों ने जब खिड़की से झांकर अंदर देखा तो किशोर का शव फंदे पर दिखाई दिया। किसी तरह से दरवाजा खोलकर परिजन और ग्रामीण उसे अस्पताल ले गई लेकिन डॉक्टरों से उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, पुलिस घटना की जानकारी से इंकार कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार लक्सर कोतवाली क्षेत्र के नरोजपुर गांव निवासी एक व्यक्ति पेंटर का काम करता है। मंगलवार को वह अपने काम पर गया था। घर पर उसकी पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा मौजूद थे।
बताया जाता है कि उसका 12 वर्षीय बेटा अपने दोस्तों के साथ खेल रहा था। लेकिन, इसी बीच किसी बात को लेकर उसकी अपने दोस्त के साथ कहा सुनी हो गई तथा बात बढ़ गई और उसने अपने दोस्त की पिटाई कर दी।
मां की बात सुनकर डर गया था लड़का
दोस्त ने अपने घर पहुंच कर इसकी शिकायत अपने परिजनों से की। इस पर उसके परिजनों ने उनके घर जाकर उसके द्वारा पिटाई किये जाने की शिकायत उसकी माँ से कर दी। इससे नाराज मां ने अपने बेटे को जमकर खरी खोटी सुनाई तथा साथ ही उसके पिता के घर लौटने पर पिता से भी उसकी पिटाई कराने की बात कहते हुए उसे डांट फटकार लगाई।
मां द्वारा यह बात सुनकर किशोर डर गया तथा उसने अपने घर के कमरे में खुद को बंद कर कर एक रस्सी से फांसी लगा ली। काफी देर तक घर का दरवाजा न खुलने पर उसकी मां ने दरवाजा खुलवाना चाहा लेकिन दरवाजा नहीं खुल पाया।
जब उसने खिड़की से झांक कर देखा तो उसका उसका शव रस्सी से झूलते देख परिजनों के होश उड़ गए तथा उन्होंने शोर मचा दिया। शोर शराबा सुनकर आसपास के कई ग्रामीण मौके पर आ गए तथा उसे लेकर लक्सर के प्राइवेट अस्पताल में पहुंचे।
जहां डॉक्टरों ने उसकी जांच कर उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन मृतक किशोर को लेकर घर पहुंच गए। घटना की जानकारी पुलिस को नहीं दी गई है। उधर, कस्बा चौकी प्रभारी मनोज सिरोला का कहना है कि इस तरह का कोई मामला उनके संज्ञान में नहीं है।