फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Ministry of Defense wants to buy 250 crore rupees Land of HMT watch company 

रक्षा मंत्रालय खरीदना चाहता है एचएमटी की ढाई सौ करोड़ की जमीन, दो अन्य मंत्रालय भी इच्छुक 

Wed, 03 Jul 2019 10:09 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 03 Jul 2019 10:09 AM IST
विज्ञापन
Ministry of Defense wants to buy 250 crore rupees Land of HMT watch company 
एचएमटी घड़ी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

एचएमटी प्रबंधन की 45.62 एकड़ जमीन खरीदने के लिए तीन बार टेंडर होने के बाद भी कोई आगे नहीं आया है। हालांकि रक्षा मंत्रालय समेत दो अन्य मंत्रालय जमीन खरीदने के लिए प्रयासरत हैं। जमीन की कीमत लगभग ढाई सौ करोड़ रुपये है। 

विज्ञापन


वर्ष 1985 में शुरू हुई एचएमटी फैक्ट्री की स्थापना के लिए वन विभाग और राज्य सरकार ने लीज पर जमीन दी थी। रविवार को प्रशासन की टीम ने रानीबाग पहुंचकर अमृतपुर और जंतुआल गांव स्थित 13.5 एकड़ भूमि कब्जे में ले ली थी। 

विज्ञापन

वन विभाग ने भी अपनी 33 एकड़ जमीन वापस ले ली। फैक्ट्री का एक बड़ा हिस्सा (लगभग 45 एकड़) एचएमटी प्रबंधन ने खुद खरीदा था। 22 मार्च 2019 को एचएमटी फैक्ट्री पर ताला जड़ दिया गया था।

एचएमटी प्रबंधन ने अपनी 45.62 एकड़ जमीन के लिए नेशनल बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन कारपोरेशन (एनबीसीसी) ने बेचने के लिए ई टेंडर निकाले थे। तीन बार टेंडर होने के बाद भी जमीन खरीद में किसी ने रुचि नहीं दिखाई। सूत्रों की मानें तो रक्षा मंत्रालय समेत दो अन्य मंत्रालय के लोग एनबीसीसी के उच्चाधिकारियों से जमीन खरीद के लिए बात कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed