{"_id":"628212a2c338c4331a23bd2b","slug":"ministry-of-defence-recognition-of-four-sainik-schools-including-uttarakhand-postponed","type":"story","status":"publish","title_hn":"झटका: उत्तराखंड सहित चार सैनिक स्कूलों की मान्यता स्थगित, शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए नहीं होंगे एडमिशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झटका: उत्तराखंड सहित चार सैनिक स्कूलों की मान्यता स्थगित, शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए नहीं होंगे एडमिशन
Mon, 16 May 2022 02:34 PM IST
रेनू सकलानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Mon, 16 May 2022 02:34 PM IST
सार
देहरादून के भाऊवाला स्थित जीआरडी वर्ल्ड स्कूल को इसके लिए चयनित किया गया है, लेकिन स्कूल की मान्यता संबंधी शिकायत पर रक्षा मंत्रालय की ओर से इसकी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
ajay bhatt
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रक्षा मंत्रालय ने शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए देशभर में जिन 21 नए सैनिक स्कूलों को खोलने की मंजूरी दी है, उनमें उत्तराखंड समेत चार स्कूलों की मान्यता को जांच पूरी होने तक स्थगित रखा गया है। इन स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए एडमिशन नहीं होंगे।
विज्ञापन
रक्षा मंत्रालय ने देशभर में जिन सैनिक स्कूलों को खोलने की मंजूरी दी है, उनमें उत्तराखंड के हिस्से में एक सैनिक स्कूल आया है। देहरादून के भाऊवाला स्थित जीआरडी वर्ल्ड स्कूल को इसके लिए चयनित किया गया है, लेकिन स्कूल की मान्यता संबंधी शिकायत पर रक्षा मंत्रालय की ओर से इसकी जांच कराई जा रही है। बताया गया है कि देश में कुछ अन्य स्कूलों की भी जांच चल रही है। जांच पूरी न होने तक कुल चार स्कूलों की मान्यता को स्थगित रखा गया है। इन स्कूलों में तब तक एडमिशन भी नहीं होंगे।
विज्ञापन
प्रदेश में अभी एकमात्र सैनिक स्कूल है घोड़ाखाल
प्रदेश में इससे पहले एक मात्र सैनिक स्कूल घोड़ाखाल है, जिसका पूरा संचालन रक्षा मंत्रालय करता है। हालांकि रुद्रप्रयाग जिले में भी सैनिक स्कूल खोलने की कवायद पिछले कई साल से चल रही है। इसको स्वीकृति भी मिल गई थी, लेकिन सैनिक कल्याण और शिक्षा विभाग के बीच पूर्व में आपसी तालमेल की कमी के चलते इसका मामला लटका हुुआ है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Murder In Haldwani: मंगलपड़ाव में पुलिस चौकी के पास मजदूर की ईंट से कूंचकर हत्या, युवक ने दी थी जान से मारने की धमकी
जिन स्कूलों की गलत तरीके से मान्यता की शिकायत मिली है उनकी जांच चल रही रही है।
- अजय भट्ट, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री