{"_id":"635df6f4a1c5ea7c9300af7e","slug":"ministers-stay-decided-after-himachal-election-bjp-state-president-consultation-with-cm-uttarakhand-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: हिमाचल चुनाव के बाद होंगे मंत्रियों के प्रवास, कार्यक्रम बनाने के लिए पार्टी आज तय करेगी पदाधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: हिमाचल चुनाव के बाद होंगे मंत्रियों के प्रवास, कार्यक्रम बनाने के लिए पार्टी आज तय करेगी पदाधिकारी
Sun, 30 Oct 2022 09:46 AM IST
रेनू सकलानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Sun, 30 Oct 2022 09:46 AM IST
सार
मंत्रियों और विधायकों के प्रवास कार्यक्रम बनाने के लिए दो पदाधिकारियों की घोषणा पार्टी आज रविवार को कर देगी। ये पदाधिकारी प्रत्येक मंत्री का महीने में एक प्रवास कार्यक्रम बनाएंगे। इसी तरह विधायक भी अपने जिलों की दूसरी विधानसभाओं में प्रवास करेंगे।
विज्ञापन
सीएम धामी और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश भाजपा संगठन के स्तर पर धामी सरकार के मंत्रियों के प्रवास हिमाचल विधानसभा चुनाव के बाद होंगे। हिमाचल विधानसभा के लिए 12 नवंबर को मतदान होना है। चुनाव प्रचार में सरकार के मंत्रियों व विधायकों की व्यस्तता की वजह से संगठन ने उनके प्रवास कार्यक्रमों को फिलहाल टाल दिया है।
विज्ञापन
शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सरकारी आवास पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और प्रदेश महमंत्री संगठन अजेय कुमार की मंत्रणा में यह निर्णय लिया गया। भट्ट के मुताबिक, मंत्रियों और विधायकों के प्रवास कार्यक्रम बनाने के लिए दो पदाधिकारियों की घोषणा रविवार को कर देगी। ये पदाधिकारी प्रत्येक मंत्री का महीने में एक प्रवास कार्यक्रम बनाएंगे। इसी तरह विधायक भी अपने जिलों की दूसरी विधानसभाओं में प्रवास करेंगे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Dehradun: भाजपा ने गुजरात में चला धामी का दांव, उत्तराखंड की तर्ज पर बनेगी यूनिफॉर्म सिविल कोड के लिए कमेटी
विज्ञापन
भट्ट ने बताया कि राज्य स्थापना दिवस, ईगास पर्व और मन की बात को लेकर पार्टी स्तर पर तय किए गए कार्यक्रमों पर भी चर्चा हुई। राज्य स्थापना दिवस पर होने वाली एक गोष्ठी में मुख्यमंत्री शिरकत करेंगे। रविवार को पीएम की मन की बात कार्यक्रम के लिए पूर्व मुख्यमंत्रियों, सांसदों, विधायकों, मंत्रियों व पार्टी पदाधिकारियों के स्थान तय कर दिए हैं। बूथ स्तर पर मन की बात कार्यक्रम को सुना जाएगा। ईगास पर्व भी पार्टी धूमधाम से मनाएगी।