फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Ministerial employees go on strike from Pachhadun to

Dehradun News: पछवादून से जौनसार तक मिनिस्ट्रीयल कर्मियों की हड़ताल, तहसीलों में कामकाज ठप

Sat, 17 Oct 2026 07:18 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Sat, 17 Oct 2026 07:18 PM IST
विज्ञापन
Ministerial employees go on strike from Pachhadun to
मिनिस्ट्रीयल कर्मचारियों की एकदिवसीय हड़ताल के चलते शनिवार को पछवादून और जौनसार-बावर के सरकारी कार्यालयों में कामकाज पूरी तरह ठप रहा। विकासनगर, कालसी, चकराता और त्यूणी तहसीलों में कर्मचारियों के कार्य-बहिष्कार के चलते सन्नाटा पसरा रहा। इस दौरान एसडीएम और तहसीलदार न्यायालयों से संबंधित कार्य भी नहीं हो सके, जिससे फरियादियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

मिनिस्ट्रीयल कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन योजना बहाल करने, ग्रेड पे उच्चीकृत करने, विभिन्न पदों के लिए शैक्षिक योग्यता बढ़ाने, विभागीय पुनर्गठन करने और पदनाम बदलने समेत अपनी विभिन्न लंबित मांगों को लेकर शनिवार को एक दिवसीय हड़ताल का आह्वान किया था। इसके चलते क्षेत्र के तहसील मुख्यालयों समेत अन्य सरकारी कार्यालयों में कर्मचारी अपनी सीटों से नदारद रहे।
विज्ञापन


दूरस्थ क्षेत्रों में भी दिखा व्यापक असर
हड़ताल का असर चकराता और त्यूणी जैसे दूरस्थ पर्वतीय क्षेत्रों में भी देखने को मिला। चकराता तहसील में पेशकार दिनेश वर्मा, कनिष्ठ सहायक प्रदीप और कार्तिक समेत अन्य कर्मचारियों के हड़ताल में शामिल रहने से संबंधित कार्यालयों का कामकाज ठप रहा। अधिवक्ता सुशील कुमार ने बताया कि कर्मचारियों की अनुपस्थिति के कारण दूर-दराज के गांवों से तहसीलों में पहुंचे ग्रामीणों को अपने जरूरी कार्यों के लिए भटकना पड़ा। घंटों इंतजार के बाद भी काम न होने पर कई लोगों को निराश होकर बैरंग लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed