{"_id":"c4815c8689f3ffb364aea6bf253f5c6a","slug":"minister-of-disaster-management-unhappy-from-rehabilitation-authority","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुनर्वास प्राधिकरण से आपदा प्रबंधन मंत्री खफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुनर्वास प्राधिकरण से आपदा प्रबंधन मंत्री खफा
देहरादून/ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jul 2013 08:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुनर्वास और पुनर्निर्माण प्राधिकरण बनाए जाने से आपदा प्रबंधन मंत्री खफा हैं। नाराजगी की वजह है इस प्राधिकरण गठन में उनका कोई रोल नहीं होना। जिससे वे विभाग से हटने की पेशकश भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
उत्तराखंड आपदा की हर अपडेट के लिए क्लिक करें
विज्ञापन
दैवी आपदा के बाद राज्य निर्माण के लिए पुनर्वास और पुनर्निर्माण प्राधिकरण बनाने की बात हो रही है। सूत्रों के मुताबिक इसको लेकर आपदा प्रबंधन मंत्री यशपाल आर्य नाखुश हैं। वह चाहते है कि प्राधिकरण बनाने के बजाय जो सिस्टम पहले से बना है, उसी से काम लिया जाए।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री से चर्चा की
सूत्रों ने दावा किया कि विभागीय मंत्री ने पिछले दिनों इसको लेकर मुख्यमंत्री से चर्चा की, लेकिन अभी उसका कोई असर होता नहीं दिख रहा है। इससे खफा मंत्री प्राधिकरण के गठन होने से पहले या बाद में विभाग को छोड़ने की पेशकश कर सकते हैं। इसका दूसरा पहलू यह है कि जब कोई प्राधिकरण या समिति बनाई जाती है तो मूल प्रशासनिक विभाग में ही सारी एक्सरसाइज होती है।
न्याय, कार्मिक और वित्त समेत कई विभागों का इसके लिए सुझाव मांगा जाता है, लेकिन इस प्राधिकरण को लेकर ऐसी कोई प्रक्रिया अपनाई नहीं गई। इसकी फाइल ना तो आपदा प्रबंधन विभाग ने बनाई और ना ही ड्राफ्ट तैयार किया।
खबर पर राय देने के लिए यहां क्लिक करें