फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Minister Arvind pandey told teachers Allowances will cut if they not stay in school 8 km area

शिक्षा मंत्री पांडेय बोले, आठ किमी के दायरे में न रहने वाले शिक्षकों के भत्तों में होगी कटौती 

Mon, 23 Dec 2019 10:14 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर(पौड़ी)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर(पौड़ी) Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 23 Dec 2019 10:14 AM IST
विज्ञापन
Minister Arvind pandey told teachers Allowances will cut if they not stay in school 8 km area
- फोटो : फाइल फोटो

उत्तराखंड  विद्यालयी शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने कहा कि सरकार स्कूलों में शैक्षणिक माहौल को बेहतर बनाने के लिए प्रयासरत है। जो शिक्षक स्कूल के आठ किमी के दायरे में निवास नहीं करते हैं, उनके भत्तों में कटौती की जाएगी। 

विज्ञापन


शिक्षा मंत्री रविवार को यहां शिक्षक सम्मान समारोह में भाग लेने के बाद पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के समय से स्कूल नहीं पहुंचने से बच्चों की पढ़ाई पर असर पड़ता है, लिहाजा शिक्षकों को पास के क्षेत्रों में ही निवास करना चाहिए। बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए शिक्षकों के अन्य किसी भी तरह के प्रशिक्षण बंद कर दिए है। 
विज्ञापन


इन दिनों परीक्षाओं की तैयारी चल रही है, बोर्ड परीक्षाएं भी नजदीक हैं, लिहाजा परीक्षाएं संपन्न होने तक किसी भी तरह के प्रशिक्षण बंद रखने के आदेश विभागीय अधिकारियों को दे दिए गए है। सरकारी स्कूलों के शिक्षकों के अपने बच्चों को सरकारी विद्यालयों में पढ़ाए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इस बात को नियम-शर्तों से नहीं बांधा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह शिक्षक स्वयं कर सकते हैं। कई स्थानों पर शिक्षक हो या आईएएस अधिकारी अपने पाल्यों को सरकारी संस्थानों में पढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिसकी आर्थिक स्थिति ठीक है, वह अपने बच्चों को प्राइवेट स्कूलों में पढ़ा रहे हैं। 

सरकारी विद्यालयों में गरीब घरों के बच्चे पढ़ते हैं, इसलिए विद्यालयों में पूरे संसाधन जुटाने के प्रयास किए जा रहे हैं। विद्यालय भवनों की बदहाली के सवाल पर उन्होंने कहा कि समग्र शिक्षा, सीएसआर या अन्य मद से स्कूलों की हालत सुधारी जा रही है। पौड़ी जिले में शैलेश मटियानी पुरस्कार में चल रहे विवाद के मामले में पूछे जाने पर उन्होंने मामले की जांच की बात कही। 

रुद्रप्रयाग व पौड़ी जिले के 146 शिक्षकों को उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

जनपद रुद्रप्रयाग और पौड़ी के 146 शिक्षकों को उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान से नवाजा गया है। रविवार को दोनों स्थानों पर आयोजित सम्मान समारोहों में विद्यालयी शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने शिक्षकों को सम्मानित किया। इस दौरान शिक्षा मंत्री ने कहा कि शिक्षक होना स्वयं में बड़ा सम्मान है।  

अगस्त्यमुनि में पीजी कॉलेज के सेमिनार हॉल में आयोजित सम्मान समारोह में शिक्षा मंत्री ने जनपद के प्राथमिक से लेकर माध्यमिक तक के 100 शिक्षकों को उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान के रूप में प्रतीक चिह्न व शॉल भेंट किया। सम्मानित होने वाले शिक्षकों में अगस्त्यमुनि ब्लॉक के 50, जखोली के 32 और ऊखीमठ ब्लॉक के 18 शिक्षक शामिल हैं। इस मौके पर विधायक भरत सिंह चौधरी, विधायक मनोज रावत, भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश उनियाल, जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह, बाल संरक्षण आयोग के सदस्य वाचस्पति सेमवाल, पूर्व विधायक आशा नौटियाल, एसडीएम बृजेश तिवारी, सीओ दीपक सिंह, प्राचार्य डा. आशा देवी, सीईओ सीएन काला, डीईओ माध्यमिक एलएस दानू, डीईओ बेसिक डा. विद्याशंकर चतुर्वेदी आदि मौजूद थे।

श्रीनगर में शिक्षा मंत्री ने पौड़ी जिले के पांच ब्लाकों के 40 शिक्षकों व छह प्रधानाचार्यों को उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया। इनमें शिक्षक नरेंद्र रावत, कुंज विहारी सकलानी, लता तिवारी, सुशील बहुगुणा, योगंबर नेगी, वेद प्रकाश डोभाल, डा. मदन मोहन नौड़ियाल, पदम रावत, सुशीला आर्य, अनीता नेगी, शैलेंद्र रौथाण, राकेश मोहन, मनोज कुमार, वीरेंद्र खंकरियाल, शंभू प्रसाद जोशी, देवेंद्र उनियाल, सुनीता नेगी, हरीश, रोशन डोगरा, हनुमंत कुमार, राकेश कठैत, अरुण कुमार, सुनीता शाह, राखी जुयाल, विजेंद्र रावत, राजीव मोहन, सुनीता रावत, भूपेंद बिष्ट, शब्बीर अहमद, चंद्रप्रकाश नैनवाल, मुकेश धस्माना, अजय रावत, प्रवीण नेगी, विनोद तड़ियाल, सुमन लता पंवार, मीनाक्षी, रेणू भट्ट, केशर सिंह असवाल और जसपाल गुसांई व प्रधानाचार्य विमल चंद्र बहुगुणा, शिव शंकर यादव, सरोप सिह मेहरा, शंकर सिंह यादव, विनीता शाह और इदरीश अहमद शामिल हैं।
 

समारोह में राजकीय इंटर कॉलेज पौड़ी की विद्यालयी पत्रिका मंजरी और प्रवक्ता डा. मदन मोहन नौड़ियाल की पुस्तक ‘मेरी रेडियो वार्ताएं’ का भी विमोचन किया गया। इस अवसर पर अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा महावीर सिंह बिष्ट, अपर निदेशक प्राथमिक शिक्षा एसपी खाली, मुख्य शिक्षा अधिकारी मदन सिंह रावत, भाजपा जिला अध्यक्ष संपत रावत, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अतर सिंह असवाल और मंडल अध्यक्ष गिरीश पैन्यूली आदि उपस्थित थे। संचालन डा. सविता उनियाल ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed