{"_id":"693599c5c6c930daf0065669","slug":"minister-angry-over-non-increase-in-number-of-milk-producers-dehradun-news-c-5-drn1043-851646-2025-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: दुग्ध उत्पादकों की संख्या न बढ़ने पर मंत्री नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: दुग्ध उत्पादकों की संख्या न बढ़ने पर मंत्री नाराज
विज्ञापन
- कहा, साढ़े तीन साल बाद भी नहीं बढ़ी दुग्ध उत्पादकों की संख्या
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा ने दुग्ध उत्पादकों की संख्या न बढ़ने पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा, साढ़े तीन साल पहले इनकी संख्या 51 हजार थी, जो अब भी लगभग इतनी ही है। उन्होंने यह बात आईआरडीटी सभागार में आयोजित अपने अभिनंदन समारोह में कही।
पशुपालन मंत्री ने कहा, पशुपालकों के लिए सरकार की ओर से कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। दूध का समय पर भुगतान किया जा रहा है, इसके लिए प्रोत्साहन राशि दी जा रही है। 75 प्रतिशत सब्सिड़ी पर साइलेज दिया जा रहा है। भूसे में भी छूट दी जा रही है, इसके बावजूद दुग्ध उत्पादकों की संख्या नहीं बढ़ी। पशुपालन मंत्री ने कहा, ऐसा नहीं है कि राज्य में पशुपालक नहीं हैं। जरूरत है उन्हें दुग्ध संघों से जोड़ने की।
उन्होंने कहा, दुग्ध संघ रोस्टर तैयार कर गांवों में हर दिन गोष्ठियां करें। पशुपालकों को सरकारी की कल्याणकारी योजनाएं बताएं। विभागीय मंत्री ने कहा, जब वह जिले में जाते हैं तो सबसे छोटे पशुपालक के पास जाते हैं। उनसे विभाग की योजनाओं के बारे में पूछे जाने पर पता चलता है कि उन्हें सरकार की योजनाओं की जानकारी नहीं है। आंचल दूध को तीन लाख लीटर और दुग्ध उत्पादकों की संख्या को 70 हजार किए जाने का लक्ष्य रखा गया है। समारोह में नैनीताल दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा, दीपा, संजय भाकुनी, शांति कोरंगा, योगेंद्र रावत, उमेश, भूमि सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
-- -- -- -- --
14 साल बाद खुला पदोन्नति का रास्ता
देहरादून। दुग्ध संघों के कर्मचारियों और अधिकारियों की 14 साल बाद पदोन्नति पर दुग्ध संघों ने पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा का आभार जताया। दुग्ध संघ लालकुआं और ऊधमसिंह नगर की ओर से आयोजित अभिनंदन समारोह में दुग्ध संघ नैनीताल के अध्यक्ष मुकेश बोरा ने कहा, दुग्ध संघों के कर्मचारी, अधिकारी बिना पदोन्नति के सेवानिवृत्त हो रहे थे, लेकिन 14 साल बाद अब उनकी पदोन्नति का रास्ता खुला है।