खनन माफियाओं ने किया ट्रैक्टर को छुड़ाने गए दरोगा को कुचलने का प्रयास, सिपाही को भी पीटा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीज की गईं दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को ले जाने का विरोध करने पर खनन माफिया ने दरोगा को ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास किया। इस दौरान दरोगा सड़क किनारे गिर गए और उनका दायां पैर फ्रैक्चर हो गया। दरोगा की बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। माफिया ने चीनी मिल में तैनात एक सिपाही से भी मारपीट की। घायल दरोगा और सिपाही को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
यातायात पुलिस के टीएसआई यशवंत पाल ने शनिवार को टांडा उज्जैन चौराहे और दढ़ियाल रोड नेहा गैस एजेंसी के गोदाम से आगे अवैध तरीके से रेता भरकर ले जाई जा रही दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को सीज कर चीनी मिल परिसर में खड़ा कराया था। यहां चीनी मिल में गारद के दो सिपाही नरेंद्र और दीपक पाल तैनात थे। शाम करीब साढ़े छह बजे दीपक जब खाना लेने गया था तो कई बाइकों पर खनन माफिया चीनी मिल पहुंचे।
उन्होंने वहां तैनात नरेंद्र से ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को छोड़ने की बात कहीं। जब नरेंद्र ने ट्रैक्टर टॉलियों को छोड़ने से इनकार कर दिया तो करीब 8-10 लोगों ने नरेंद्र से मारपीट शुरू कर दी। थोड़ी देर बाद आरोपियों के कुछ और साथी भी मौके पर पहुंच गए और वे भी नरेंद्र पर टूट पड़े। सिपाही को पिटता देख किसी ने टांडा चौकी पर तैनात दरोगा संदीप पिलख्वाल को फोन पर सूचना दी। सूचना पर दरोगा संदीप अपनी बाइक लेकर चीनी मिल पहुंचे लेकिन इससे पहले ट्रैक्टर-ट्रॉली के एक चालक ने मिल का गेट तोड़ दिया और अन्य आरोपी बाइकों से फरार हो गए।
ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक को खड़कपुर देवीपुरा की ओर वाहन भगाते देख दरोगा ने उसका पीछा किया। जैसे ही दरोगा संदीप ने फव्वारे के पास बाइक आगे निकाली तो ट्रैक्टर चालक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दरोगा नाले में गिर गए, जिससे वह ट्रैक्टर के नीचे कुचलने से बच गए। ट्रैक्टर बाइक को क्षतिग्रस्त करते हुए अनियंत्रित होकर एक दीवार से टकरा गया। इसके बाद ट्रैक्टर चालक अपने बाइक सवार साथी के साथ फरार हो गया।
कई और लोगों की जान ले लेता ट्रैक्टर चालक
पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया है। इधर, सूचना पर कोतवाल चंचल शर्मा मय टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायल दरोगा को पहले एक निजी अस्पताल और वहां से एलडी भट्ट सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। घायल दरोगा का दायां पैर फ्रैक्चर हुआ है। पुलिस ने घायल सिपाही नरेंद्र का भी मेडिकल कराया है। इधर एएसपी डॉ. जगदीश चंद्र ने भी अस्पताल पहुंचकर घायल दरोगा का हालचाल जाना। एएसपी डॉ. जगदीश चंद्र ने बताया कि ट्रैक्टर चालकों का नाम चालान में दर्ज है। उनके और अन्य आरोपियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा। उनके घरों में दबिशें दी जा रही है। सभी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
घटना में घायल दरोगा संदीप पिलख्वाल ने बताया कि जब उन्हें सीज ट्रैक्टर-ट्राली को जबरन ले जाने की सूचना मिली तो वह बाइक से घटनास्थल पर पहुंचे। बताया कि ट्रैक्टर चालक ने ट्रॉली को ऊपर उठा रखा था, जिसमें भरा रेता सड़क पर गिर रहा था। वहीं, ट्रैक्टर के आगे बाइक सवार एक युवक लोगों को आगे से हटने को कह रहा था। दरोगा के मुताबिक ट्रैक्टर चालक बार-बार ट्रॉली को ऊपर उठाकर ट्रैक्टर को इधर-उधर घुमा रहा था, जिससे वहां कई लोगों की जान जा सकती थी। उन्होंने बताया कि जब उन्होंने ट्रैक्टर के आगे निकलकर आगे चल