फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Mining mafia hoarse ranger in kotdwar

कोटद्वार: खनन माफियों ने छापेमारी को गए रेंजर को घेरा, छुड़ाकर ले गए ट्रैक्टर ट्राली 

Sat, 20 Jul 2019 08:30 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटद्वार Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 20 Jul 2019 08:30 PM IST
विज्ञापन
Mining mafia hoarse ranger in kotdwar
फाइल फोटो

क्षेत्र की नदियों में अवैध खनन में लगे माफियों के हौसले बुलंद हैं। शुक्रवार देर रात को मालन नदी में अवैध खनन में लगे ट्रैक्टर ट्राली को जब्त करने गई वन विभाग की टीम को खनन माफियों ने घेर लिया और टीम के साथ अभद्रता की। पुलिस के मौके पर पहुंचते ही खनन माफिया जबरन ट्रैक्टर ट्राली छुड़ाकर भाग गए। हालांकि बाद में पुलिस ने खननकारी के घर से छुड़ाकर ट्रैक्टर ट्रॉली को सीज कर दिया।

विज्ञापन

 
कोटद्वार रेंज अधिकारी बृजबिहारी शर्मा ने बताया कि शुक्रवार रात को उनको मालन और खोह नदी में अवैध खनन की सूचना मिली। वे प्राइवेट वाहन से छापा मारने मालन नदी में पहुंचे, तो वहां आठ से दस ट्रैक्टर ट्रालियां अवैध खनन में लगी थी। जैसे ही वे वन कर्मियों के साथ नदी में उतरे ट्रैक्टर चालक अपने वाहनों को लेकर भाग गए। उन्होंने दो ट्रैक्टरों को ट्राली में खनन सामग्री के साथ दबोच लिया।
विज्ञापन


ट्रैक्टर चालक मौका देखकर फरार हो गए। वन कर्मियों ने दोनों ट्रैक्टर ट्रालियों को जब्त कर मालन से बाहर निकाला और उनको कोटद्वार रेंज कार्यालय ले गए। तभी कंचनपुरी के पास करीब 150 खननकारियों ने उनको घेर दिया और गाली गलौच के साथ अभद्रता करने लगे। खननकारियों ने वन कर्मियों को जबरन एक ट्रैक्टर से उतारा और ट्रैक्टर ले लिया। करीब आधा घंटा तक हुए हंगामे के बाद उन्होंने मौके पर पुलिस बुलाई। पुलिस के आते ही खननकारी ट्रैक्टर लेकर चले गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रेंज अधिकारी ने बताया कि पुलिस के आने के बाद वे पूछताछ कर छुड़ाए गए ट्रैक्टर के मालिक के घर पहुंचे और वहां से ट्रैक्टर उठाकर रेंज कार्यालय में सीज कर दिया। इसके अलवा उन्होंने खोह नदी से दो ट्रैक्टर पकड़कर रेंज कार्यालय में खड़े कर दिए हैं। रेंज अधिकारी बृजबिहारी शर्मा ने बताया कि अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेेगी। बिना नंबर के चल रहे ट्रैैक्टर ट्राली के खिलाफ कार्रवाई के लिए एआरटीओ को लिखा जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed