{"_id":"6535701e051287bc82011a14","slug":"mind-matters-a-talk-on-stress-management-and-healthy-dehradun-news-c-5-1-drn1031-272369-2023-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों के दोस्त बनें अभिभावक, व्यवहार पर दें ध्यान : डॉ. याशना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों के दोस्त बनें अभिभावक, व्यवहार पर दें ध्यान : डॉ. याशना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला व वंडरवेल फाउंडेशन की ओर से कम्यून कैफे राजपुर रोड पर माइंड मैटर्स ए टॉक ऑन स्ट्रेस मैनेजमेंट एंड हेल्दी पैरेंटिंग पर रविवार को कार्यशाला हुई। मुख्य वक्ता वंडरवेल फाउंडेशन की अध्यक्ष डॉ. याशना बाहरी सिंह ने कहा कि अभिभावक बच्चों के दोस्त बनकर उनके व्यवहार पर ध्यान दें।
उन्होंने बच्चों से पेंटिंग्स, आर्ट वर्क भी करवाया। उन्होंने कहा कि बच्चों का व्यवहार उनके मानसिक स्वास्थ्य को दर्शाता है। हमें एक अच्छा अभिभावक बनने के लिए उनका दोस्त बनकर उनके साथ हर गतिविधि में प्रतिभाग करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि अकेली माता ही नहीं पिता भी बच्चों पर ध्यान दें। उन्होंने कहा कि जब तक अभिभावकों का मानसिक स्वास्थ्य सही नहीं होगा वह बच्चों को भी खुश नहीं रख पाएंगे। इसलिए जरूरी है कि अभिभावक खुद के मानसिक स्वास्थ्य पर भी ध्यान दें। ऑफिस सुपर स्टोर की ओर से सभी बच्चों को गिफ्ट दिए गए। कम्यून कैफे की ऑनर भावना बिस्ट और निशांत सिंह ने डॉ. याशना बाहरी सिंह का आभार व्यक्त किया।