{"_id":"614e33b88ebc3e09c641d92c","slug":"milk-vehicle-collided-with-tree-one-dead-city-news-drn3914417110","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ से टकराया दूध का वाहन, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ से टकराया दूध का वाहन, एक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार तड़के करीब साढ़े चार बजे भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) के पास एक दूध, ब्रेड का वाहन पेड़ से टकरा गया। हादसे में कंडक्टर की सीट पर बैठा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए दून अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। वहीं, ड्राइवर को मामूली चोट आई है।
जानकारी के मुताबिक दूध और ब्रेड की सप्लाई करने वाला पंजाब नंबर का वाहन शुक्रवार तड़के आईएमए के पास पेड़ से टकरा गया। इससे वाहन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। वाहन में चालक सहित दो लोग सवार थे। जिसमें से परिचालक की सीट पर बैठे राजकुमार पुत्र बालमुकुंद निवासी कसाबा मोहल्ला खन्न लुधियाना पंजाब गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने 108 के माध्यम से घायल को दून अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जबकि, ड्राइवर हरप्रीत सिंह पुत्र गुरमीत सिंह निवासी ग्राम लोटबद्दी लुधियाना पंजाब को मामूली चोट आई है। पुलिस ने मृतक का पंचनामा और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। उधर, हादसे के बाद मौके पर वाहनों की भीड़ लग गई। पुलिस ने वाहन को क्रेन से हटाकर यातायात सुचारु किया। पुलिस के मुताबिक संभवत: चालक को नींद का झोंका आने से हादसा हुआ।