फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Military personnel jumped into Ganges SDRF engaged in investigation Rishikesh news

Rishikesh News: जम्मू कश्मीर में तैनात सैन्यकर्मी ने गंगा में लगाई छलांग, परिजन के साथ जा रहा था घर

Wed, 04 Jan 2023 01:01 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 04 Jan 2023 01:01 PM IST
सार

सैन्यकर्मी राहुल को घर छोड़ने के लिए आईएसबीटी ऋषिकेश तक आए। सैन्यकर्मियों ने राहुल को उसके मामा के बेटे के सुपुर्द कर दिया। राजेश ने ऋषिकेश से कौड़ियाला तक जाने के लिए गाड़ी बुक की। परिजन और प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक उसने अचानक दौड़ते हुए गंगा में छलांग लगा दी।

विज्ञापन
Military personnel jumped into Ganges SDRF engaged in investigation Rishikesh news
गंगा में सैन्यकर्मी की खोजबीन में जुटी एसडीआरएफ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू कश्मीर में तैनात गैरसैंण निवासी सैन्यकर्मी ने कौड़ियाला में गंगा में छलांग लगा दी। सैन्यकर्मी मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया जा रहा है। एसडीआरएफ गंगा में सैन्यकर्मी की खोजबीन में जुटी है। जानकारी के अनुसार चमोली जिले के गैरसैंण निवासी राहुल लखेड़ा (24) पुत्र रामचंद्र लखेड़ा सेना में जम्मू कश्मीर में तैनात है।

विज्ञापन


कुछ दिनों से राहुल की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। मंगलवार को सैन्यकर्मी राहुल को घर छोड़ने के लिए आईएसबीटी ऋषिकेश तक आए। सैन्यकर्मियों ने राहुल को उसके मामा के बेटे राजेश गौड़ के सुपुर्द कर दिया। राजेश ने ऋषिकेश से कौड़ियाला तक जाने के लिए गाड़ी बुक की।
विज्ञापन


शाम को कौड़ियाला में राहुल के जीजा मनोज उसको घर ले जाने के लिए पहुंचे। एसडीआरएफ निरीक्षक कविंद्र सजवाण ने बताया कि कौड़ियाला पहुंचने के बाद राहुल शौच के लिए गाड़ी से उतरा और दोबारा बैठने से इनकार कर दिया। मामा के बेटे और जीजा के कई बार समझाने के बाद भी वह गाड़ी में बैठने को तैयार नहीं हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...उत्तराखंड:  रोजगार के लिए हरिद्वार में भी गांवों से हो रहा पलायन, आयोग ने सरकार को सौंपी रिपोर्ट

परिजन और प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक उसने अचानक दौड़ते हुए गंगा में छलांग लगा दी। एसडीआरएफ निरीक्षक ने बताया कि अंधेरा अधिक होने के चलते तलाशी अभियान में दिक्कत आ रही थी। बताया कि बुधवार को फिर से तलाशी अभियान शुरू किया गया। उन्होंने बताया कि सैन्यकर्मी की खोजबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed