फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   microsoft company allegation on gurukul kangri university.

हरिद्वार के गुरुकुल ने चुराया माइक्रोसॉफ्ट कंपनी का सॉफ्टवेयर!

Fri, 05 Feb 2016 10:22 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार Updated Fri, 05 Feb 2016 10:22 AM IST
विज्ञापन
microsoft company allegation on gurukul kangri university.

कंप्यूटर सॉफ्टवेयर बनाने वाली कंपनी माइक्रोसॉफ्ट ने गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय को नोटिस भेजकर एक करोड़ रुपये हर्जाने की मांग की।

विज्ञापन


कंपनी ने विश्वविद्यालय प्रशासन पर उसका सॉफ्टवेयर का चोरी से उपयोग करने का आरोप लगाया है। सॉफ्टवेयर बनाने वाली कंपनियों में अमेरिका की माइक्रोसॉफ्ट का नाम सबसे ऊपर है।
विज्ञापन


इस कंपनी के भारत स्थित कार्यालय से गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के कुलसचिव के नाम पिछले दिनों एक नोटिस भेजा गया। नोटिस में विश्वविद्यालय प्रशासन पर उनके सॉफ्टेवयर चोरी से प्रयोग किए जाने का आरोप लगाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

विश्वविद्यालय से मांगा एक करोड़ रुपये का हर्जाना

microsoft company allegation on gurukul kangri university.

चोरी से सॉफ्टवेयर का उपयोग करने के चलते कंपनी ने विश्वविद्यालय से एक करोड़ रुपये का हर्जाना मांगा है। नोटिस के इस मामले को लेकर आजकल विश्वविद्यालय में खूब चर्चा हो रही है।

जब इस बाबत प्रभारी कुलसचिव डा. मुकेश रंजन वर्मा से बात की गई तो उन्होंने इस सवाल को काफी टालने की कोशिश की और छुट्टी पर चल रहे कुलसचिव से ही इस संबंध में पूछ जाने की सलाह दी।

काफी कुरेदने पर कंपनी की ओर से नोटिस मिलने की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि रकम कम किए जाने के लिए कंपनी से बात की जा रही है। वहीं अपने कानूनी सलाहकारों से नोटिस का जवाब देने के लिए सलाह ली जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed