फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Message of population control through poster competition

पोस्टर प्रतियोगिता के माध्यम से जनसंख्या नियंत्रण का दिया संदेश

Tue, 12 Jul 2022 12:33 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jul 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Message of population control through poster competition
सरदार महिपाल राजेंद्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय में विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में जनसंख्या नियंत्रण का संदेश दिया गया। वक्ताओं ने जनसंख्या नियंत्रण के लिए जनता को जागरूक करने के अलावा प्रभावी कानून बनाए जाने की वकालत की।
विज्ञापन

अधिक आबादी लाती है बर्बादी शीर्षक पर आधारित पोस्टर प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राओं ने अलग-अलग चित्र बनाकर समाज को जनसंख्या के बढ़ने से होने वाले नुकसान के संबंध में जागरूक किया। महाविद्यालय के चेयरमैन अनिल सिंह तोमर ने कहा कि बढ़ती जनसंख्या को नियंत्रित करने के लिए देश में जनसंख्या नियंत्रण कानून लाकर उसे सख्ती से लागू किया जाना चाहिए। प्राचार्या डॉ. रेणू गुप्ता ने जनसंख्या नियंत्रण के लिए शिक्षा को जरूरी बताया। प्रतियोगिता की प्रभारी प्रियंका तोमर, छात्र परिषद अध्यक्ष रेणू तोमर, उपाध्यक्ष शिवानी चौहान ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। प्रतियोगिता में छात्रा निकिता नीलम व सहायक अध्यापिका दीक्षिता ने प्रथम स्थान, रितेश चौहान व प्राचार्य ड्रॉ. रेणू गुप्ता ने द्वितीय स्थान, रिद्धि, अंकिता व सहायक अध्यापक इंद्रा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed