फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Merry Christmas echoed at 12 o'clock

रात 12 बजते ही गूंजा मैरी क्रिसमस

Wed, 25 Dec 2019 01:45 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 25 Dec 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
Merry Christmas echoed at 12 o'clock
क्रिसमस की पूर्व संध्या पर परेड ग्राउंड के समीप सेंट फ्रांसिस चर्च में मोमबत्ती जलाती श्रद्घाल?
रात के 12 बजते ही शहर के सभी चर्च में घंटे बजने लगे। रंग-बिरंगी रोशनी से नहाए चर्च में बड़ी संख्या में अनुयायियों ने पहुंचकर प्रार्थना सभाओं में हिस्सा लिया। बुधवार को यीशु के जन्म अवसर पर शहर के सभी गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना सभा, रैली और उनके जीवन से जुड़े सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।
विज्ञापन

शहर के सेंट जॉन्स चर्च, सेंट फ्रांसिस चर्च, मॉरीसन मेमोरियल चर्च, सेंट्रल मैथोडिस्ट चर्च, सेंट थॉमस चर्च में शाम से ही लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। प्रभु यीशु के जन्मदिवस के लिए गिरजाघरों को रंगीन रोशनी, झालरों और सजावटी चित्रों से सजाया गया है। रात 11 बजते ही सभी गिरजाघरों में विश्व शांति, देश की शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थनाओं का दौर शुरू हो गया। 12 बजते ही सभी चर्च में घंटे बजने लगे और लोगों ने एक-दूसरे को क्रिसमस की बधाई दी। जिंगल बैल, जिंगल बैल की धुन पर झूमते हुए लोगों ने केक काटकर जश्न मनाया। इस दौरान रंग-बिरंगी आतिशबाजी ने गिरजाघरों की खूबसूरती में चार चांद लगा दिए।
विज्ञापन

पवित्र मिस्सा बलिदान चढ़ाने की प्रक्रिया के बाद करीब एक घंटे की विशेष प्रार्थना सभा आयोजित हुई, जिसमें सभी ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। अलग-अलग चर्च में पास्टर ने लोगों को प्रभु यीशु का संदेश सुनाया और शांति के लिए काम करने का आह्वान किया। बुधवार को सभी चर्च में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक विशेष प्रार्थना होगी। इसके अलावा प्रभु यीशु के जन्म से जुड़े सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई सुंदर गीत भी गाए
लोगों ने गुनहगारों को देने सहारा आया, चरणी में तारणहार, शोर दुनिया में ये हो गया आज पैदा मसीह हो गया, खुश हो खुदाबंद आया है उसको कुबूल कर ले, बधाई गीत आया प्रभु आया, प्यारा प्रभु आया, प्रभु आया प्रेम का संदेश लाया जैसे कई गीत गाए। सभी उम्र के लोगों ने इसमें हिस्सा लिया और प्रभु यीशु के कैरल्स भी गाए।
कैंडल जलाकर मांगी माफी
सभी गिरजाघरों में लोगों ने कैंडल जलाकर अपने पापों के लिए माफी मांगी। चर्च के साथ ही लोगों ने घरों में भी कार्यक्रम आयोजित किए और कैंडल जलाए। सेंट जॉन्स चर्च में पास्टर रेवरेन नितिन रॉबिनसन, सेंट फ्रांसिस चर्च में रेवेरन फादर फॉस्टिन जॉन पिंटो, मॉरीसन मेमोरियल चर्च में रेवरेन पीजे सिंह, सेंट्रल मैथोडिस्ट चर्च में रेवरेन दिनेश प्रसाद, सेंट थॉमस चर्च में रेवरेन अश्विन प्लूमर ने सभी को प्रार्थना कराई।
बाजार में भी दिखी रौनक
क्रिसमस को लेकर राजधानी के बाजारों में भी खासी रौनक देखने को मिली। लोगों ने बेकरी और गिफ्ट खरीदकर एक दूसरे को भेंट किए। घरों को भी लोगों ने क्रिसमस ट्री, रंगीन लाइटों, झालरों और बैल्स से सजाया। बाजारों में कई मॉल और दुकानों में सेंटा का वेश धरकर बच्चों को गिफ्ट बांटे। गिरजाघरों में भी कई सेंटा ने गिफ्ट बांटे। बच्चों ने भी सेंटा की ड्रेस और टोपी पहनकर खूब मस्ती की।

पकवानों का लिया आनंद
क्रिसमस पर लोगों ने प्लम केक के साथ ही कई अन्य पकवानों का भी आनंद लिया। मोरिटन मेमोरियल चर्च के सदस्य नितिन रॉक्सवैल ने बताया कि अब लोग क्रिसमस पर केक के साथ ही गुंझिया, बाजरे की टिक्की, बाजरे के लड्डू समेत अन्य पकवान भी बनाते हैं। घर आए मेहमानों के साथ ही परिचितों को भी यह भेंट किए जाते हैं।

क्रिसमस की पूर्व संध्या पर रोशनी में नहायी परेड ग्राउंड के समीप सेंट फ्रांसिस चर्च परिसर में लगी

क्रिसमस की पूर्व संध्या पर रोशनी में नहायी परेड ग्राउंड के समीप सेंट फ्रांसिस चर्च परिसर में लगी

क्रिसमस  की पूर्व संध्या पर परेड ग्राउंड के समीप रोशनी में नहाये सेंट फ्रांसिस चर्च के साथ सेल्फी

क्रिसमस की पूर्व संध्या पर परेड ग्राउंड के समीप रोशनी में नहाये सेंट फ्रांसिस चर्च के साथ सेल्फी

क्रिसमस  की पूर्व संध्या पर रोशनी में नहाया नेशविला रोड स्थित सेंट्रल मेथोडिस्ट चर्च

क्रिसमस की पूर्व संध्या पर रोशनी में नहाया नेशविला रोड स्थित सेंट्रल मेथोडिस्ट चर्च

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed