फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Meritorious students will get Rs 5000 stipend every month for research Uttarakhand news in hindi

Dehradun: 50 मेधावियों को शोध के लिए हर महीने मिलेगा वजीफा, 24 कॉलेज-विवि होंगे मॉडल संस्थान के रूप में विकसित

Sat, 17 Jun 2023 01:49 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 17 Jun 2023 01:49 PM IST
सार

शोध के लिए छात्रवृत्ति से प्रदेश के गरीब एवं ग्रामीण क्षेत्रों के प्रतिभावान छात्रों को अपनी रुचित के अनुरूप शोध करने का अवसर मिलेगा, वहीं छात्रों में शोध के प्रति जागरूकता बढ़ेगी।

विज्ञापन
Meritorious students will get Rs 5000 stipend every month for research Uttarakhand news in hindi
money new - फोटो : istock

विस्तार

उच्च शिक्षा मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने कहा, राजकीय महाविद्यालयों में अध्ययनरत 50 निर्धन एवं मेधावी छात्रों को सरकार शोध कार्यों के लिए हर माह 5000 रुपये छात्रवृत्ति देगी। अफसरों को इसे इसी शिक्षा सत्र से देने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा राज्य के 24 राजकीय महाविद्यालयों एवं विवि परिसरों को मॉडल संस्थान के रूप में विकसित किया जाएगा।

विज्ञापन


मंत्री ने यमुना कालोनी स्थित शासकीय आवास में विभागीय समीक्षा बैठक में कहा, राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 में शोध परक शिक्षा पर विशेष पर जोर दिया गया है। शोध के लिए छात्रवृत्ति से प्रदेश के गरीब एवं ग्रामीण क्षेत्रों के प्रतिभावान छात्रों को अपनी रुचित के अनुरूप शोध करने का अवसर मिलेगा, वहीं छात्रों में शोध के प्रति जागरूकता बढ़ेगी। राज्य के 24 राजकीय महाविद्यालयों एवं कुछ विवि परिसरों को मॉडल संस्थान के रूप में स्थापित करने के लिए डीपीआर तैयार कर केंद्र सरकार को भेजा जाएगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: दोबारा खुलेगी पांच साल में हुए अंतरधार्मिक विवादों की फाइल, पुलिस मुख्यालय ने मांगा ब्योरा

विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य के दो विवि में केंद्रीय शोध प्रयोगशाला स्थापित करने का प्रस्ताव भी केंद्र सरकार को भेजा जा रहा है। बताया, प्रदेश के उच्च शिक्षण संस्थानों को अनिवार्य रूप से नैक मूल्यांकन के पहले निर्देश दिए गए थे। इसके तहत इस शैक्षणिक सत्र में 24 राजकीय स्नातक एवं स्नातकोत्तर महाविद्यालयों को नैक मूल्यांकन के तीसरे व अंतिम चरण में पहुंच चुके हैं।

बैठक में सचिव उच्च शिक्षा शैलेश बगोली, अपर सचिव प्रशांत आर्य, एमएम सेमवाल, प्रभारी निदेशक प्रो. सीडी सूंठा, रूसा सलाहकार प्रो. एमएसएम रावत, प्रो. केडी पुरोहित, संयुक्त निदेशक डा. एएस उनियाल, उप सचिव ब्योमकेश दुबे, सहायक निदेशक डाॅ. गोविंद पाठक आदि मौजूद रहे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed