फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Mentally disturbed painter hanged himself in the store room

Dehradun News: मानसिक रूप से परेशान पेंटर ने स्टोर रूम में लगाई फांसी

Fri, 24 Oct 2025 07:50 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 24 Oct 2025 07:50 PM IST
विज्ञापन
Mentally disturbed painter hanged himself in the store room
विकासनगर। डाकपत्थर के डांडा क्षेत्र निवासी नदीम (35) ने शुक्रवार को अपने घर के स्टोर रूम में फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा। मृतक का पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक के परिजनों ने बताया कि नदीम काफी समय से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। वह मकानों में रंगाई-पुताई का कार्य करता था।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी विनोद सिंह गुसाईं ने बताया कि डाकपत्थर के डांडा निवासी मुनीर ने डाकपत्थर चौकी में फोन किया। उन्होंने बताया कि उनका भाई रात में कमरे में सोया था। दरवाजा भीतर से बंद है। आवाज देने के बाद भी वह नहीं उठ रहा है। सूचना पर पुलिसकर्मी पहुंचे और दरवाजे के लॉक के ऊपर की प्लाई को तोड़ा गया। इसके बाद पुलिसकर्मी भीतर दाखिल हुए तो देखा कि युवक कमरे के भीतर स्टोर रूम में फंदे पर लटक रहा है। उसकी मौत हो चुकी थी। उसे नीचे उतारा गया। मामला आत्महत्या का लग रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed