फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Mentally Disturbed Ex Army Person beaten Sick Neighbor Both Died in pithoragarh

मानसिक विक्षिप्त पूर्व फौजी ने बीमार पड़ोसी को घसीटकर घर से निकाला, गिरने से दोनों की मौत

Sat, 04 Jan 2020 10:13 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़ Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 04 Jan 2020 10:13 AM IST
विज्ञापन
Mentally Disturbed Ex Army Person beaten Sick Neighbor Both Died in pithoragarh
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में गंगोलीहाट के सुगाल गांव में एक मानसिक रूप से बीमार पूर्व फौजी और उसके पड़ोसी की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पूर्व फौजी अचानक बीमार पड़ोसी के घर में घुसा और उसे घसीटता हुआ बाहर ले आया। इस दौरान लोगों ने वहां शोर मचा दिया। 

विज्ञापन


लोगों का शोर सुनकर पूर्व फौजी घर के अंदर भागने लगा और उसी दौरान सीढ़ियों से गिरकर उसकी मौत हो गई। जबकि जमीन पर पड़े बीमार पड़ोसी को जब तक लोग उठाकर घर के अंदर ले गए तब तक उसने भी दम तोड़ दिया। राजस्व पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए पिथौरागढ़ भेज दिए हैं। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


राजस्व पुलिस के मुताबिक भेरंगपट्टी के सुगाल गांव निवासी मदन नाथ (45) पुत्र बची नाथ सेना में था। कुछ समय पूर्व उसकी दिमागी हालत खराब हो गई थी। बृहस्पतिवार रात मदन नाथ अपना सिर चारपाई से पटक रहा था। माता-पिता के मना करने पर कुछ देर शांत रहा। एकाएक वह अपने पड़ोसी जीत नाथ (68) पुत्र लच्छी नाथ के घर की ओर दौड़ा और दरवाजा खोलने को कहने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब जीत नाथ ने दरवाजा नहीं खोला तो उसने जोर से धक्का देकर दरवाजा खोल दिया और घर के भीतर बैठे जीत नाथ को घसीटते हुए बाहर आंगन में ले आया। इसी बीच, शोर सुनकर दोनों के परिजन मौके पर पहुंचे तो जीत नाथ को आंगन में छोड़कर मदन नाथ अपने घर की ओर भागने लगा। सीढ़ी चढ़ने के दौरान वह गिर पड़ा और सिर पर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उधर, कुछ लोग आंगन में पड़े जीत नाथ को घर के भीतर ले गए और उसे पानी पिलाया लेकिन कुछ ही देर में जीत नाथ ने भी दम तोड़ दिया। 

दोनों घरों में पसर गया मातम

गंगोलीहाट के सुगाल गांव में पूर्व फौजी और उसके पड़ोसी की मौत के बाद दोनों घरों में मातम पसर गया। पूर्व फौजी मदन नाथ की दिमागी हालत काफी समय से खराब थी।

कभी कभार वह अजीबोगरीब हरकतें करता था, लेकिन बृहस्पतिवार शाम जो घटना हुई उससे मदन नाथ के साथ ही उसके पड़ोसी जीत नाथ को भी अपनी जान गंवानी पड़ी। जीत नाथ लंबे समय से बीमार था और बेहद कमजोर था। इस घटना के बाद गांव में मातम पसरा है। दोनों परिवारों के लोग गहरे सदमे में हैं। ब्यूरो

किसी भी पक्ष ने नहीं कराई रिपोर्ट दर्ज
मामले की सूचना पाकर राजस्व उपनिरीक्षक विजय पंत, भूपाल बिष्ट, संजय सिंह, निर्मल पंत ने मौके पर पहुंचे। दोनों का पंचनामा भरने के बाद शवों पोस्टमार्टम के लिए पिथौरागढ़ भेजा। पूर्व फौजी मदन नाथ का एक बेटा सेना में है। बेटी दसवीं में पढ़ती है। इस मामले में किसी भी पक्ष ने समाचार लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed