फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Mentally distorted people Mostly tried to touch small children private parts

मानसिक रूप से विकृत लोगों का टारगेट होते हैं छोटे बच्चे, बच्चों को जरूर सिखाएं ये गुड और बैड टच

Sun, 23 Sep 2018 09:12 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हल्द्वानी
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Sun, 23 Sep 2018 09:12 AM IST
विज्ञापन
Mentally distorted people Mostly tried to touch small children private parts
molest

मानसिक रूप से विकृत मनुष्य छोटे बच्चों को अपना निशाना बनाते हैं। छोटे बच्चों में लड़के और लड़कियां दोनों शामिल हैं। पीडियोफेलिक पर्सनैलिटी (मानसिक विकृत) वाले मनुष्य अपने टारगेट पर आने वाले बच्चे से किसी न किसी बहाने से मिलने का प्रयास करते हैं। 

विज्ञापन


मनोवैज्ञानिक युवराज पंत ने बताया कि पीडियोफेलिक पर्सनैलिटी वाले मनुष्य बच्चे को छूने का प्रयास करते हैं। बताया कि मादक पदार्थ का सेवन करने वाले मनुष्य अपनी हवस मिटाने के लिए बच्ची, युवती या बुजुर्ग को निशाना बना सकते हैं।
विज्ञापन


मनोचिकित्सक डॉ. मनोज त्रिवेदी ने बताया कि ऐसे आपराधिक कृत्य करने वालों के पीछे परवरिश, संस्कार और माहौल भी जिम्मेदार होता है। कहा कि स्कूलों को एक काउंसलर रखकर बच्चों को जागरूक करना चाहिए। अगर बच्चे के व्यवहार में बदलाव आता है तो भी बताना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मोबाइल पर इंटरनेट भी है जिम्मेदार 

मोबाइल पर इंटरनेट के माध्यम से पोर्न साइट भी आसानी से देखने को मिल जाती है। क्लीनिकल साइकोलाजिस्ट डॉ. नेहा शर्मा ने बताया कि यौन दुष्कर्म करने वाले बहुत से लोग मोबाइल पर इस तरह की साइट देखते हैं।

ये वेबसाइटें लोगों को मानसिक रूप से बीमार बना रही हैं। ऐसे अपराध करने वाले ज्यादातर लोग नशेड़ी प्रवृत्ति के होते हैं। 

गुड टच :: 
= किसी बच्चे कि सिर पर हाथ फेरना। 
= प्यार से गाल पर हाथ लगाना  
= बहुत करीबी संबंधी का बच्चा होने पर उसके गाल पर प्यार करना। 

 

कोई अगर ऐसा करे तो तो सचेत रहें

बैड टच :: 
= प्राइवेट पार्ट को टच करना। 

कोई अगर ऐसा करे तो तो सचेत रहें
= बार-बार बच्ची-बच्चे के करीब आने का प्रयास करना, या मिलने के अवसर खोजना। 
= टाफी, चाकलेट या कोल्डड्रिंक का प्रलोभन देना। 
= विश्वास जीतने के बाद घर कुछ न बताने की बात कहना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed