फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   memory of farukh sheikh with degheadun

हेलमेट लगा शहर की सड़कें नापी थी फारुख ने

Sat, 28 Dec 2013 11:17 PM IST
प्रवेश कुमारी/अमर उजाला, देहरादून
प्रवेश कुमारी/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 28 Dec 2013 11:17 PM IST
विज्ञापन
memory of farukh sheikh with degheadun

नवंबर, 2003...। यही महीना था, जब फारुख शेख सुहैल तातारी के निर्देशन में एक निजी टेलीविजन चैनल के लिए बन रहे सीरियल ‘कश्मीर’ की शूटिंग के लिए दून पहुंचे थे।

विज्ञापन


भा गया था दून
दून की वादियां उन्हें कुछ इस कदर भाईं कि हेलमेट लगा शहर की सड़कों पर दोपहिया की सवारी करने से भी नहीं चूके। इस उड़ान के दौरान जब उन्होंने यूकेलिप्टिस रोड पर एक स्कूटी सवार को एक साइकिल वाले से भिड़ते देखा तो बाइक रोक हेलमेट उतार साइकिल वाले की तरफ दौड़ पड़े।
विज्ञापन


वह उठा तो अपना दर्द भूल फारुख को देखने लगा-बोला, अरे फारुख अंकल! और फारुख इसलिए परेशान थे कि कहीं उसे चोट तो नहीं लगी। खैर उसे भला-चंगा जान वह फिर हेलमेट लगा बाइक पर सवार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


शार्प मेमोरियल ब्लाइंड स्कूल के पास स्थित एक होटल में मशहूर अभिनेता फारुख शेख साथी कलाकार और प्रसिद्ध कलाकार सुरेश ओबराय, लिलिट दुबे के साथ ठहरे थे।

चार दिन का शेड्यूल किया हफ्ते भर का
सिरमौर मार्ग के एक बंगले में ‘कश्मीर’ सीरियल का सेट लगाया गया था। शेड्यूल केवल चार दिन का था, लेकिन उन्होंने चार दिन और बढ़ाकर पूरे हफ्ते भर यहां कैंप किया।


सुबह वक्त पर सिरमौर मार्ग पहुंच जाते। जैसे ही ब्रेक होता, धूप में बैठे इस बंगले केलान से मसूरी की पहाड़ियों को निहारने लगते। बार-बार दोहराते-कमाल है इस शहर की खूबसूरती। इसे निहारते वक्त उसके गुजरने का अहसास ही नहीं होता...।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed