फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Memorial will be built in memory of martyr Sandeep Thapa

शहीद संदीप थापा को प्रथम पुण्यतिथि पर नमन किया

Tue, 18 Aug 2020 01:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
Memorial will be built in memory of martyr Sandeep Thapa
तेलपुरा गांव में शहीद संदीप थाप को श्रद्धांजलि देते विधायक सहदेव पुंडीर, उनके परिवार के सदस्य व अ - फोटो : VIKAS NAGAR
विकासनगर। जम्मू कश्मीर के नौसेरा सेक्टर में हुई फायरिंग में शहीद संदीप थापा की प्रथम पुण्यतिथि पर भावपूर्ण स्मरण किया गया। तेलपुरा स्थित हनुमान मंदिर परिसर में लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। विधायक सहदेव पुंडीर ने शहीद की पत्नी और पिता को शॉल उड़ाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने शहीद स्मारक निर्माण के लिए 1.50 लाख रुपये देने की घोषणा की।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि शहीद संदीप का नाम हमेशा याद किया जाता रहेगा। बॉर्डर पर शहीद होने वाले जाबाज सैनिकों की बदौलत ही आज हम खुली हवा में सांस ले पा रहे हैं। कश्मीर भारत के सिर के ताज के रूप में चमचमा रहा है। बीते साल 17 अगस्त 2019 को नौशेरा सेक्टर में पाकिस्तान की गोलाबारी का जवाब देते हुए तेलपुर निवासी संदीप थापा शहीद हो गए थे। शहीद के पिता भगवान सिंह थापा ने कहा कि उन्हें अपने बेटे की शहादत पर गर्व है। इस मौके पर उनकी पत्नी निशा थापा, सूबेदार मेजर (सेवानिवृत्त) तीरथ सिंह रावत, कैप्टन (सेवानिवृत्त) सुरजीत सिंह खोलिया, कैप्टन (सेवानिवृत्त) खड़क सिंह सामंत, हवलदार (सेवानिवृत्त) निरंजन सिंह चौहान, राजेंद्र प्रसाद बलूनी, पारस थापा, सूर्य बहादुर राणा, किशन थापा, नारायण सिंह थापा, यशपाल सिंह नेगी, सुखदेव सिंह फरस्वाण, हरीश चौहान, बल बहादुर थापा, वीर बहादुर क्षेत्री, प्रणव क्षेत्री, इंदर सिंह चौहान, मन्नू राणा, वीर सिंह रावत, दिकेंद्र बिष्ट, राजेंद्र थापा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed