उत्तराखंड के सरकारी अस्पतालों में इलाज हो गया महंगा, क्या रहेगा शुल्क यहां जानिए...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में अब पंजीकरण और जांच संबंधी दरें बढ़ जाएंगी। हाल ही में कैबिनेट की बैठक में इसे बढ़ाए जाने का निर्णय लिया था। इसके बाद मंगलवार को शासन की ओर से इसका शासनादेश जारी कर दिया है।
प्रदेश सरकार ने सरकारी अस्पतालों में वर्ष 2010 के बाद से यूजर्स जार्च की दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया। इसे देखते हुए सरकार ने अब इसकी नई दरें तय की हैं। इसमें आयुष्मान कार्ड धारकों के लिए एवं राज्य से बारह गैर आयुष्मान कार्ड धारकों के लिए अलग-अलग दरें तय की हैं।
ओपीडी पंजीकरण शुल्क में बाहर के राज्यों के मरीजों के लिए पंजीकरण शुल्क दोगुना किया है। सीएचसी, पीएचसी और जिला अस्पतालों के लिए अलग-अलग पंजीकरण शुल्क दरें तय की गई हैं।
ये रहेगा शुल्क
आयुष्मान व प्रदेश से बाहर के लोगों के लिए ओपीडी पंजीकरण शुल्क की दरें
अस्पताल पहले नई दरें राज्य से बाहर के मरीजों के लिए
पीएचसी 11 15 30
सीएचसी 12 20 40
जिला अस्पताल 23 30 60
आयुष्मान व प्रदेश से बाहर के लोगों के लिए आईपीडी पंजीकरण शुल्क की दरें
अस्पताल पहले नई दरें राज्य से बाहर के मरीजों के लिए
पीएचसी 14 15 30
सीएचसी 46 50 100
जिला अस्पताल 119 120 240
अस्पतालों में जनरल वार्ड, पेईंग वार्ड और प्राइवेट वार्ड में बैड की दरें
अस्पताल वार्ड बैड की वर्तमान दरें नई दरें आयुष्मान कार्ड धारक राज्य से बाहर के मरीजों के लिए
पीएचसी जनरल वार्ड 14 15 15
सीएचसी जनरल वार्ड 14 15 15
जिला अस्पताल जनरल वार्ड 46 50 50
जिला अस्पताल पेईंग वार्ड 119 120 240
जिला अस्पताल प्राइवेट वार्ड-दो बैड 190 200 400
जिला अस्पताल प्राइवेट वार्ड एक बैड 300 400 800
जिला अस्पताल प्राइवेट वार्ड एसी 590 600 1000
जिला अस्पताल एसी रूम 1180 1200 1600
पैथोलॉजी व रेडियोलॉजी जांच के लिए निर्धारित दरें
जांच आयुष्मान कार्ड धारक राज्य से बाहरी के मरीजों के लिए
ब्लड यूरिया 50 50
एक्सरे 160 160
हीमोग्लोबिन 18 18
सीबीसी 135 135
आरबीसी 50 50
ब्लड ग्रुप 50 50
प्लेटेलेट्स 50 50
अल्ट्रासाउंड 471 700
ईसीजी 120 120