#ME Too: महिला कर्मचारी के यौन उत्पीड़न के मामले में फंसे आईटी कंपनी के दो अधिकारी, मुकदमा दर्ज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला कर्मचारी के यौन उत्पीड़न के मामले में एक आईटी कंपनी के दो अधिकारियों के खिलाफ राजपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। महिला एसोसिएशन के कार्यक्रम में यह मामला उछलने के बाद अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था अशोक कुमार ने एसएसपी को अभियोग पंजीकृत कर विवेचना के आदेश दिए। पीड़िता मई माह से इस मामले में मुकदमा दर्ज कराने के लिए संघर्ष कर रही थी।
राजपुर थाना क्षेत्र की एक आईटी कंपनी में काम करने वाली महिला ने कंपनी के टीम लीडर संतोष बाबू और सहायक मैनेजर कुलदीप ओझा पर मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए मई माह में शिकायत की थी।
तभी से यह मामला जांच के नाम पर लटका हुआ है। इसी बीच एक महिला एसोसिएशन के कार्यक्रम में इस महिला कर्मचारी के उत्पीड़न का मुद्दा उछला।
पुलिस पर भी लापरवाही के आरोप लगाए गए। यह मामला संज्ञान में आने के बाद शुक्रवार को अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था अशोक कुमार ने एसएसपी को मुकदमा दर्ज कर तथ्यों के आधार पर जांच करने के आदेश दिए।
एडीजी के आदेश पर देर रात राजपुर थाने में अभियोग दर्ज कर लिया गया है। इस मामले में यह भी बताया गया है आईटी कंपनी तंत्र ने भी इन आरोपाें की जांच कराई थी। जांच के बाद दोनों को क्लीन चिट दे दी गई थी।
इस मामले की जांच महिला सीओ से कराई गई थी, लेकिन उन्हाेंने भी जांच में आरोपों में दम नहीं पाया था। आईटी कंपनी का भी इस मामले में पक्ष जानने का प्रयास हुआ, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो पाया। जब उनका पक्ष मिलेगा, उसे प्रकाशित कर दिया जाएगा।