फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   MDDA will take command of ISBT from Ramki, agreement could not be made with Transport Corporation

Dehradun News: रैमकी से आईएसबीटी की कमान लेगा एमडीडीए, परिवहन निगम से नहीं हो पाया करार

Thu, 27 Jul 2023 02:09 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jul 2023 02:09 AM IST
विज्ञापन
MDDA will take command of ISBT from Ramki, agreement could not be made with Transport Corporation
राजधानी के अंतरराज्यीय बस अड्डे (आईएसबीटी) के संचालन को लेकर मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) और रैमकी कंपनी के बीच हुआ अनुबंध बुधवार को समाप्त हो गया। उधर उत्तराखंड परिवहन निगम आईएसबीटी पर अपना स्वामित्व चाह रहा है, लेकिन इसको लेकर निगम का प्राधिकरण से करार नहीं हो पाया है। बुधवार को इसको लेकर दोनों विभागों के बीच वार्ता भी हुई, लेकिन कोई सहमति नहीं बन पाई। ऐसे में बृहस्पतिवार से आईएसबीटी की कमान एमडीडीए ही संभालेगा।
विज्ञापन

दरअसल आईएसबीटी देहरादून एमडीडीए की संपत्ति है। यहां से करीब पांच राज्यों के लिए बसों का संचालन किया जाता है। आईएसबीटी के संचालन का जिम्मा एमडीडीए ने रैमकी कंपनी को सौंपा हुआ था। लेकिन बुधवार रात 12 बजे एमडीडीए का कंपनी से करार पूरा हो गया। पिछले कई सालों से आईएसबीटी की कमान रैमकी संभाल रही है, जबकि बसों का संचालन परिवहन निगम करता है। ऐसे में कई बार तालमेल के अभाव में अव्यवस्था बन जाती हैं। इसलिए परिवहन निगम चाहता है कि बस अड्डे की कमान उसे ही मिल जाए। इसको लेकर बृहस्पतिवार को एमडीडीए और परिवहन निगम के अफसरों के बीच कई बिंदुओं पर चर्चा हुई, लेकिन कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया जा सका।
विज्ञापन

जमीनों का वैल्युएशन कर रहा एमडीडीए
एमडीडीए भी आईएसबीटी के संचालन में काेई रुचि नहीं रखता। इसलिए प्राधिकरण चाहता है कि इसे परिवहन निगम को ही दे दिया जाए, लेकिन इसके बदले एमडीडीए परिवहन निगम की कुछ जमीनों को चाहता है, जो रेलवे स्टेशन से लेकर शहर के कई अन्य हिस्सों में हैं। दरअसल उन जमीनों पर प्राधिकरण मल्टीस्टोरी पार्किंग बनाना चाहता है। लेकिन अभी एमडीडीए जमीनों का वैल्यूएशन कर रहा है, ताकि दी जाने वाली जमीन के बराबर की जमीन परिवहन निगम से ले सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्किंग को लेकर है पूरी कवायद
शहर में पार्किंग की बड़ी समस्या है। पार्किग की समस्या के निस्तारण के लिए एमडीडीए लगातार काम कर रहा है। प्राधिकरण क्षेत्र में कई मल्टीस्टोरी पार्किंग बनाई जा रही हैं। इसी के तहत शहर में दो से तीन मल्टीस्टोरी पार्किंग बनाने की तैयारी है। परिवहन निगम अपनी जमीनों को दे देता है तो शहर में पार्किंग की समस्या खत्म हो जाएगी।


उत्तराखंड परिवहन निगम के अधिकारियों से वार्ता हुई है। एमडीडीए और परिवहन निगम दोनों ने अपनी शर्तों को रखा है। दोनों विभागों का सकारात्मक रुख है। उम्मीद है कि जल्द कोई फैसला हेागा। फिलहाल बृहस्पतिवार से एमडीडीए ही अंतरराज्यीय बस अड्डे की कमान संभालेगा।
बंशीधर तिवारी, उपाध्यक्ष, एमडीडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed