फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   MDDA demolished illegal constructions on 40 bighas of land.

Dehradun News: एमडीडीए ने 40 बीघा भूमि पर हुए अवैध निर्माण को किया ध्वस्त

Tue, 27 Jan 2026 06:31 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jan 2026 06:31 PM IST
विज्ञापन
MDDA demolished illegal constructions on 40 bighas of land.
रतनपुर मेंं अवैध निर्माण को ध्वस्त करती जेसीबी। स्रोत : विभाग
- प्राधिकरण ने परवल रोड और रतनपुर में की कार्रवाई
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

विकासनगर। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण ने मंगलवार को शिमला बाईपास और रतनपुर में 40 बीघा भूमि पर हुई प्लॉटिंग में अवैध निर्माण को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया। यहां बिना नक्शा पास कराए प्लॉटिंग की जा रही थी। टीम ने कॉलोनाइजरों को दोबारा निर्माण कार्य शुरू करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है।

एमडीडीए के संयुक्त सचिव को दोनों स्थानों पर अवैध रूप से प्लॉटिंग करने की शिकायत मिली थी। एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के निर्देश पर सहायक अभियंता शशांक सक्सेना टीम के साथ सबसे पहले शिमला बाईपास पर परवल रोड पर पहुंचे। यहां मोहम्मद नफासत की ओर से 30 बीघा भूमि पर प्लॉटिंग की जा रही थी। टीम ने जेसीबी से अवैध निर्माण को तोड़ दिया। उसके बाद टीम ने रतनपुर में कार्रवाई की। यहां मोहम्मद मासूम और प्रकाश जोशी 10 बीघा भूमि पर प्लॉटिंग कर रहे थे। टीम ने अवैध निर्माण को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया। उपाध्यक्ष ने बताया अवैध निर्माण और प्लॉटिंग के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। टीम में जेई ललित नेगी, सुपरवाइजर सुरेश और पुलिसकर्मी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed