फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Mci Rejected Almora Medical College application for recognition

सरकार की उम्मीदों पर फिरा पानी, MCI ने रद्द किया अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज की मान्यता का आवेदन

Sun, 03 Jun 2018 09:02 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 03 Jun 2018 09:02 PM IST
विज्ञापन
Mci Rejected Almora Medical College application for recognition

अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज को मान्यता का आवेदन मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया की सिफारिश पर रद्द हो गया है। सरकार की योजना इस साल इस कॉलेज को शुरू करने की थी। इसके साथ ही जौलीग्रांट स्थित हिमालयन मेडिकल कॉलेज की भी 50 सीटें कम कर दी गई हैं। प्रदेश में नीट रिजल्ट आने से पहले तक एमबीबीएस की 750 और बीडीएस की 200 सीटें बची हुई हैं।

विज्ञापन


सरकार ने तीन साल पहले राजकीय दून मेडिकल कॉलेज शुरू करने के बाद इस साल भारतीय चिकित्सा परिषद (एमसीआई) में अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज की मान्यता को आवेदन किया था। एमसीआई ने प्राथमिक तौर पर मानकों के मुताबिक व्यवस्थाएं परखने के बाद अल्मोड़ा का आवेदन रद्द कर दिया है। जबकि राजकीय दून मेडिकल कॉलेज को नए सत्र में 150 एमबीबीएस सीटों पर दाखिले के लिए एमसीआई से मान्यता मिल गई है।
विज्ञापन


एमसीआई ने हिमालयन मेडिकल कॉलेज जौलीग्रांट की 50 सीटें घटा दी हैं। जबकि सुभारती मेडिकल कॉलेज को 150 सीटों की मान्यता दे दी है। प्रदेश में इस साल होने वाली नीट यूजी काउंसिलिंग से एमबीबीएस की 750 और बीडीएस की 200 सीटें भरी जाएंगी। जल्द ही सीबीएसई नीट का रिजल्ट जारी होने वाला है। स्वामी राम हिमालय यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डॉ. विजय धस्माना ने कहा कि वह सीटें घटाने के विरोध में कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, चिकित्सा शिक्षा निदेशक डॉ. आशुतोष सयाना ने बताया कि अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज की इमारत तैयार है। डॉ. रामगोपाल नौटियाल को कॉलेज के प्रिंसिपल की जिम्मेदारी दे दी गई है। अन्य की भर्ती भी जल्द शुरू की जाएगी। इसके अलावा उपकरण व अन्य सामान की खरीद को लेकर सोमवार को शासन में बैठक बुलाई गई है। उम्मीद है कि जल्द ही एमसीआई से मान्यता मिलेगी।

सीटों की वर्तमान स्थिति

Mci Rejected Almora Medical College application for recognition
doctor

सीटों की वर्तमान स्थिति
हिमालयन मेडिकल कॉलेज, जौलीग्रांट : 100
सुभारती मेडिकल कॉलेज, देहरादून : 150
एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज, देहरादून : 150
राजकीय दून मेडिकल कॉलेज : 150

राजकीय मेडिकल कॉलेज, श्रीनगर : 100
राजकीय मेडिकल कॉलेज, हल्द्वानी : 100
सीमा डेंटल कॉलेज, ऋषिकेश : 100 (बीडीएस)
उत्तरांचल डेंटल कॉलेज, देहरादून : 100 (बीडीएस)
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed