{"_id":"5ce96a46bdec22072d1b9c4f","slug":"mci-approval-doon-medical-college-accreditation","type":"story","status":"publish","title_hn":"दून मेडिकल कॉलेज को एमसीआई की मंजूरी, नए सत्र के लिए 150 एमबीबीएस सीटों की मिली इजाजत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दून मेडिकल कॉलेज को एमसीआई की मंजूरी, नए सत्र के लिए 150 एमबीबीएस सीटों की मिली इजाजत
Sun, 26 May 2019 10:13 AM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Sun, 26 May 2019 10:13 AM IST
विज्ञापन
दून मेडिकल कॉलेज
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय दून मेडिकल कॉलेज को मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया (एमसीआई) ने नए सत्र के दाखिलों के लिए 150 एमबीबीएस सीटों की मंजूरी दे दी है। कॉलेज को इस संबंध में एमसीआई का पत्र भी प्राप्त हो गया है।
विज्ञापन
एमसीआई से अनुमति मिलने पर कॉलेज में अब छात्रों की संख्या 450 से बढ़कर 600 हो जाएगी। एमसीआई से चौथे सत्र के लिए मान्यता मिलने पर कॉलेज प्रबंधन ने राहत की सांस ली है। विगत दिनों एमसीआई की टीम ने दून मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया था। इस दौरान कॉलेज में सभी व्यवस्थाओं के साथ अस्पताल की भी जांच की थी। इस दौरान टीम को फैकल्टी की कमी समेत कुछ अन्य खामियां भी मिली थी।
विज्ञापन
टीम की रिपोर्ट के आधार पर एमसीआई ने कॉलेज में चौथे सत्र के लिए 150 सीटों की अनुमति जारी की। कॉलेज प्राचार्य डॉ. आशुतोष सयाना ने बताया कि अब मेडिकल कॉलेज में छात्रों की संख्या 600 हो जाएगी।
विज्ञापन
इस साल भी कॉलेज में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट) के स्कोर से दाखिले किए जाएंगे। इसके तहत 85 प्रतिशत सीटें राज्य कोटे की होंगी। शेष 15 प्रतिशत सीटें ऑल इंडिया कोटे की होंगी।