{"_id":"6387a78db7da4b3f1c6ba9bf","slug":"mcd-election-cm-pushkar-singh-dhami-roadshow-in-delhi-in-favour-of-bjp-candidates","type":"story","status":"publish","title_hn":"MCD Election: सीएम धामी ने भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में किया रोड शो और तीन जनसभाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MCD Election: सीएम धामी ने भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में किया रोड शो और तीन जनसभाएं
Thu, 01 Dec 2022 12:28 AM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Thu, 01 Dec 2022 12:28 AM IST
सार
मुख्यमंत्री ने द्वारिका ए से भाजपा प्रत्याशी राम निवास गहलोत के समर्थन में रोड शो किया। वह नजफगढ़ पहुंचे जहां उन्होंने जनसभा की। छावला में भी पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में चुनावी सभा की। इन जनसभाओं में उन्होंने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा।
विज्ञापन
दिल्ली में सीएम धामी का रोड शो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन जब मुख्यमंत्री दिल्ली के लिए उड़े तो विधानसभा सचिवालय के गलियारों में सत्र के अनिश्चिकाल के लिए स्थगित होने की चर्चाएं गरमा उठी। सत्तापक्ष ही नहीं विपक्ष के विधायक भी ये संभावना जताते दिखे। उधर, सीएम दिल्ली नगर निगम चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार अभियान में जुट गए। उन्होंने एक रोड शो किया और तीन जनसभाएं भी निपटाई। मुख्यमंत्री बुधवार को उत्तराखंड के प्रवासियों के बीच भी पहुंचे थे।
विज्ञापन
Uttarakhand Assembly Session: सात दिन का प्रस्तावित सत्र दूसरे दिन ही स्थगित, 14 बिल बिना चर्चा के पास
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने द्वारिका ए से भाजपा प्रत्याशी राम निवास गहलोत के समर्थन में रोड शो किया। वह नजफगढ़ पहुंचे जहां उन्होंने जनसभा की। छावला में भी पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में चुनावी सभा की। इन जनसभाओं में उन्होंने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वहां भी आप फ्री सुविधाएं देने की बात कहती थी, लेकिन उत्तराखंड की स्वाभिमानी जनता उसके प्रलोभन में नहीं आई। हालत यह हुई की आप वहां खाता तक नहीं खोल पाई। उन्होंने कहा कि हमें दिल्ली एमसीडी में भाजपा का बोर्ड बनाना है। डबल इंजन सरकार बनेगी तो केंद्र व एमसीडी मिलकर विकास करेंगे जैसा उत्तराखंड में हो रहा है।
विज्ञापन