फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   MBBS seat can be given up to 575 marks in government medical colleges Uttarakhand news in hindi

Uttarakhand: सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 575 अंकों तक मिल सकती है MBBS सीट, इस साल भी कटऑफ नीचे रहने का अनुमान

Thu, 15 Jun 2023 01:32 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 15 Jun 2023 01:32 PM IST
सार

सरकारी कॉलेजों में श्रीनगर में 127, अल्मोड़ा में 85, हल्द्वानी में 103, देहरादून में 127 एमबीबीएस सीटें हैं। निजी कॉलेजों हिमालयन, एसजीआरआर और गौतम बुद्ध में 75-75 एमबीबीएस सीटें राज्य कोटे की हैं।

विज्ञापन
MBBS seat can be given up to 575 marks in government medical colleges Uttarakhand news in hindi
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी का परिणाम जारी हो चुका है। अब 720 में से 500 से ऊपर स्कोर करने वाले छात्र-छात्राओं को इस बात की चिंता है कि उन्हें एमबीबीएस की सीट मिलेगी या नहीं। सरकारी कॉलेज मिलेगा या प्राइवेट। पिछले साल एचएनबी मेडिकल विवि की ओर से कराई गई नीट यूजी काउंसिलिंग का ट्रेंड देखें तो जनरल कैटेगरी में 575 अंकों तक सीट मिलने की संभावना बन रही है।

विज्ञापन

 

442 सरकारी, 225 स्टेट कोटे की सीटें

प्रदेश के चार सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 85 प्रतिशत राज्य कोटे की कुल 442 सीटें हैं तो निजी कॉलेजों में 50 प्रतिशत राज्य कोटे की कुल 225 सीटें हैं। सरकारी कॉलेजों में श्रीनगर में 127, अल्मोड़ा में 85, हल्द्वानी में 103, देहरादून में 127 एमबीबीएस सीटें हैं। निजी कॉलेजों हिमालयन, एसजीआरआर और गौतम बुद्ध में 75-75 एमबीबीएस सीटें राज्य कोटे की हैं। सरकारी कॉलेजों की 15 प्रतिशत सीटें ऑल इंडिया काउंसिलिंग से भरी जाएंगी। निजी कॉलेजों की 50 प्रतिशत सीटें ऑल इंडिया मैनेजमेंट कोटे की होती हैं।

विज्ञापन

किस कॉलेज में किस श्रेणी को कितने अंकों तक मिली थी सीट

कॉलेज का नाम जनरल ओबीसी एससी एसटी ईडब्ल्यूएस
राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर 585 561 378 381 544
राजकीय मेडिकल कॉलेज अल्मोड़ा 577 553 364 376 539
राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी 577 571 407 397 573
दून मेडिकल कॉलेज देहरादून 580 570 403 399 560
हिमालयन मेडिकल कॉलेज जौलीग्रांट 425 375 105 266 --
एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज देहरादून 287 149 112 206 -
गौतम बुद्ध चिकित्सा महाविद्यालय, देहरादून - 100 130- - -

 

ये भी पढ़ें...Kainchi Dham:  बाबा के दर पर आकर चमकी जुकरबर्ग सहित कई दिग्गजों की किस्मत, इन्हें मिला था पीएम बनने का आशीर्वाद

 

काउंसिलिंग पर अभी निर्णय नहीं

इस साल राज्य कोटे की सीटों पर भी ऑल इंडिया काउंसिलिंग से दाखिलों को लेकर एक पत्र आया था। हालांकि अभी विस्तृत निर्देश नहीं आए हैं। मेडिकल काउंसिलिंग कमेटी की ओर से विस्तृत निर्देश जारी होने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि राज्य की सीटों पर एचएनबी मेडिकल विवि काउंसिलिंग करेगा या एमसीसी। फिलहाल विवि भी इसके इंतजार में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed