{"_id":"5d57aee28ebc3e899a567ba9","slug":"mayor-s-husband-miss-behave-with-safai-karamchari-in-haridwar","type":"story","status":"publish","title_hn":"केआरएल के सुपरवाइजर को पीटने का आरोप, कांग्रेसी पार्षदों के खिलाफ दी तहरीर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केआरएल के सुपरवाइजर को पीटने का आरोप, कांग्रेसी पार्षदों के खिलाफ दी तहरीर
Sun, 18 Aug 2019 10:16 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sun, 18 Aug 2019 10:16 AM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन करते कंपनी के कर्मचारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केआरएल कंपनी के सुपरवाइजर ने कांग्रेसी पार्षदों पर मारपीट का आरोप जड़ा है। आरोप है कि बंधक बनाकर उसके साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट की गई। सुपरवाइजर की शिकायत पर स्थानीय पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
घटना शुक्रवार देर रात की बताई जा रही है। वार्ड संख्या 46 में साफ सफाई करा रहे केआरएल के सुपरवाइजर अनिल शर्मा पुत्र राजवीर सिंह निवासी मोहल्ला चाकलान को वार्ड संख्या 44 के कांग्रेसी पार्षद का फोन आया। फोन पर बातचीत के दौरान पार्षद ने सुपरवाइजर को अपने वार्ड में कांग्रेसी नेता सददीक गाडा के घर बुला लिया।
विज्ञापन
आरोप है कि वहां पहुंचते ही कांग्रेसी पार्षद जफर अब्बासी, पार्षद सुहैल कुरैशी, पार्षद सचिन अग्रवाल और सददीक गाडा ने गाली गलौज करते हुए मारपीट कर दी। इतना ही नहीं उसे बंधक भी बना लिया। शोर होने एकत्र हुए क्षेत्रवासियों ने उसे जैसे तैसे कांग्रेसियों के चंगुल से छुड़ाया। देर रात ही पीड़ित सुपरवाइजर ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। कोतवाली प्रभारी योगेश देव ने बताया कि पूरे मामले की जांच करा रहे हैं।
विज्ञापन