फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Mayor and mla fight for martyr statue in roorkee

रुड़की: शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा लगाने को लेकर बवाल, मेयर-विधायक आमने-सामने  

Fri, 25 Aug 2017 01:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Fri, 25 Aug 2017 01:27 AM IST
विज्ञापन
Mayor and mla fight for martyr statue in roorkee

चंद्रशेखर चौक पर शहीद की प्रतिमा लगाने को लेकर मेयर यशपाल राणा और विधायक प्रदीप बत्रा फिर आमने सामने हैं। हाल ही में विधायक ने विधायक निधि से लाखों रुपये खर्च कर प्रतिमा को चंद कदम शिफ्ट कर दिया था।

विज्ञापन


इसके लिए यातायात सुगम होने का हवाला दिया गया था, लेकिन मेयर ने निगम की ओर से एनओसी न लेने का हवाला देते हुए विधायक के निर्माण को तुड़वा दिया है। साथ ही पुराने स्थल पर प्रतिमा रखवाने का काम शुरू करवा दिया। शांतिभंग की आशंका पर मौके पर पहुंचे ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने फिलहाल काम रुकवा दिया है। 
विज्ञापन


सिविल लाइंस क्षेत्र में दशकों से स्थापित शहीद चंद्रशेखर की प्रतिमा स्थल को लेकर राजनीति गरमाने लग गई है। इसको लेकर मेयर और विधायक आमने-सामने हैं। पहले भी दोनों एक-दूसरे को पटखनी देने को नए-नए दांव आजमाते रहे हैं। अब शहीद स्थल चंद्रशेखर चौक दोनों की राजनीतिक लड़ाई का अखाड़ा बनता नजर आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दशकों से लगी चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा को विधायक प्रदीप बत्रा ने करीब 20 दिन पहले चंद कदम दूर शिफ्ट करवा दी थी। इससे मेयर यशपाल राणा और उनके समर्थकों में नाराजगी छाई हुई थी। अब प्रतिमा पुराने स्थल पर लगाने के लिए मेयर ने 10 लाख रुपये देने की घोषणा की। जाहिर है कि यह राशि नगर निगम के खाते से निकाली जाएगी। 

शहीद की प्रतिमा हटाना उचित नहीं : मेयर 

Mayor and mla fight for martyr statue in roorkee

बृहस्पतिवार को नगर निगम की टीम और जेसीबी के साथ मेयर यशपाल राणा चंद्रशेखर चौक पर पहुुंचे और प्रतिमा को पुराने स्थल पर स्थापित करने के लिए जेसीबी से खुदाई करवाने लगे। इसकी भनक विधायक प्रदीप बत्रा को लगी तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को दी।

सूचना पर पहुंचे ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने शांतिभंग होने की आशंका पर काम रुकवा दिया। प्रतिमा स्थापित करने को चल रही मेयर-विधायक की जंग को स्थानीय लोगों ने घटिया राजनीति करार दिया है। लोगों का कहना जनता के लाखों रुपये बरबाद कर शहर के जनप्रतिनिधि राजनीतिक रोटियां सेंक रहे हैं, जो उचित नहीं है।  

\मेयर यशपाल राणा का कहना है कि चंद्रशेखर चौक से शहीद की प्रतिमा इधर-उधर नहीं की जा सकती। इसके अलावा विधायक ने बिना नगर निगम के एनओसी लिए रातोंरात प्रतिमा शिफ्ट करवा दी। जबकि प्रतिमा स्थल के सुंदरीकरण के लिए नगर निगम की ओर से पहले वर्कआर्डर जारी किया था। किसी भी हाल में प्रतिमा पुरानी जगह स्थापित की जाएगी। जरूरत पड़ी तो इसके लिए कोर्ट का दरवाजा भी खटखटाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed