{"_id":"5b4d7b634f1c1b4b748b554d","slug":"max-vehicle-fell-into-gorge-at-mussoorie","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: 400 मीटर गहरी खाई में गिरा मैक्स वाहन, दो लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: 400 मीटर गहरी खाई में गिरा मैक्स वाहन, दो लोग घायल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मसूरी
Updated Tue, 17 Jul 2018 10:45 AM IST
विज्ञापन
हादसे में दो लोग घायल हुए हैं
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार को मसूरी-देहरादून मार्ग पर एक मैक्स वाहन 400 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में दो लोग घायल हुए, जिन्हें 108 की मदद से मैक्स अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
यहां गलोगी पावर हाउस के पास सुबह आठ बजे मैक्स संख्या यूके 07 सीए 7079 सड़क से नीचे लगभग 400 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस तथा एसडीआरएफ टीम द्वारा मिलकर रेस्क्यू कार्य किया गया।
विज्ञापन
दोनों घायलों को खाई से निकाल कर 108 से देहरादून के मैक्स अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे में सौरभ पुत्र ललिता प्रसाद उम्र 19 वर्ष निवासी टिहरी गढ़वाल तथा सतपाल पुत्र बचन सिंह निवासी टिहरी गढ़वाल घायल हो गए। कोलूखेत चौकी इंचार्ज अनिल भट्ट ने बताया कि सौरभ की हालत नाज़ुक बनी हुई है।
विज्ञापन